Saturday, May 23, 2026
HomeIndiaअनुच्छेद-370 जितना आसान नहीं UCC लागू करना - गुलाम बनी आजाद

अनुच्छेद-370 जितना आसान नहीं UCC लागू करना – गुलाम बनी आजाद

श्रीनगर। पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम बनी आजाद ने समान नागरिक संहिता (UCC) को लागू करने की योजना को लेकर केंद्र सरकार को आगाह करते हुए शनिवार को कहा कि इसका सभी धर्मों पर असर पड़ेगा।

यहां पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने यह भी कहा कि UCC को लागू करना ‘‘अनुच्छेद-370 को निरस्त करने जितना आसान’’ नहीं होगा।

डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (DPAP) के अध्यक्ष आजाद ने कहा, UCC को लागू करने का सवाल ही नहीं है। यह अनुच्छेद-370 को निरस्त करने जितना आसान नहीं है। सभी धर्म इसमें शामिल हैं। सिर्फ मुसलमान ही नहीं, बल्कि सिख, ईसाई, आदिवासी, जैन और पारसी, इन सभी लोगों को नाराज करना किसी भी सरकार के लिए अच्छा नहीं होगा। उन्होंने कहा, इसलिए मैं सरकार को सलाह देता हूं कि वह यह कदम उठाने के बारे में सोचे भी नहीं।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mamta Berwa
Mamta Berwa
JOURNALIST
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular