Tuesday, October 27, 2026
HomeLatest NewsICC Test Rankings: टेस्ट रैंकिंग में विराट कोहली को पछाड़ आगे निकले...

ICC Test Rankings: टेस्ट रैंकिंग में विराट कोहली को पछाड़ आगे निकले ऋषभ पंत, बुमराह की बादशाहत बरकरार, रोहित शर्मा को हुआ नुकसान

दुबई, ऋषभ पंत बुधवार को जारी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की बल्लेबाजों के लिए टेस्ट रैंकिंग में अपने सुपरस्टार भारतीय साथी विराट कोहली को पीछे छोड़कर छठे स्थान पर पहुंच गए. पंत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में 99 रन बनाए थे जिससे उन्हें रैंकिंग में 3 स्थान का फायदा हुआ. दूसरी तरफ कोहली 70 रन बनाने के बावजूद एक पायदान नीचे आठवें स्थान पर खिसक गए हैं.

किस बल्लेबाज की कौनसी रैंकिंग ?

सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल चौथे स्थान पर भारत के सर्वोच्च रैंकिंग वाले बल्लेबाज बने हुए हैं. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा दो पायदान नीचे गिरकर श्रीलंका के दिमुथ करुणारत्ने के साथ संयुक्त 15वें स्थान पर हैं. इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर बने हुए हैं. न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र (36 पायदान ऊपर 18वें स्थान पर) और डेवोन कॉनवे (12 पायदान ऊपर 36वें स्थान पर) ने बल्लेबाजी रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई जबकि उनके साथी मैट हेनरी (दो पायदान ऊपर नौवें स्थान पर) गेंदबाजों की रैंकिंग में शीर्ष 10 में पहुंच गए हैं.

गेंदबाजी में किस खिलाड़ी की कौनसी रैंकिंग ?

न्यूजीलैंड की भारतीय धरती पर लंबे समय बाद टेस्ट क्रिकेट में जीत में अहम भूमिका निभाने वाले तेज गेंदबाज विल ओरूर्के 2 पायदान ऊपर 39वें स्थान पर पहुंच गए हैं. पाकिस्तान के स्पिनर नोमान अली को इंग्लैंड के खिलाफ दो पारियों में 11 विकेट लेने का फायदा मिला है. उन्होंने 17वें स्थान पर फिर से गेंदबाजी रैंकिंग में अपनी जगह बनाई. उनके साथी स्पिनर साजिद खान को 22 स्थान का फायदा हुआ और वह 50वें स्थान पर पहुंच गए हैं.

जसप्रीत बुमराह शीर्ष पर बरकरार

भारतीय तेज गेंदबाजी के अगुआ जसप्रीत बुमराह गेंदबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर बने हुए हैं. उनके बाद रविचंद्रन अश्विन का नंबर आता है जबकि रविद्र जडेजा पहले की तरह सातवें स्थान पर बने हुए हैं.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image