Friday, November 13, 2026
HomeUser Interest CategoryEntertainmentAllu Arjun को हैदराबाद पुलिस ने दिया एक और नोटिस, आज इतने...

Allu Arjun को हैदराबाद पुलिस ने दिया एक और नोटिस, आज इतने बजे पूछताछ के लिए बुलाया

हैदराबाद, तेलुगू फिल्मों के मशहूर अभिनेता अल्लू अर्जुन को 4 दिसंबर को फिल्म ‘पुष्पा-2’ की स्क्रीनिंग के दौरान मची भगदड़ की जांच के सिलसिले में मंगलवार को पुलिस के सामने पेश होने के लिए नोटिस जारी किया गया है. चिक्कड़पल्ली के पुलिस निरीक्षक राजू नाइक ने बताया कि अभिनेता को सुबह 11 बजे पेश होने के लिए कहा गया है. अल्लू अर्जुन ने पहले कहा था कि वह जांच में सहयोग करेंगे.

पुलिस कमिश्नर ने घटना का जारी किया था वीडियो

इससे पहले पुलिस आयुक्त सी. वी. आनंद ने थिएटर में हुई घटना का वीडियो सोमवार को जारी किया था. हैदराबाद के संध्या थिएटर में 4 दिसंबर को भगदड़ के दौरान 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई थी और उसके 8 वर्षीय बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना के बाद, हैदराबाद पुलिस ने मृतक महिला के परिवार द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर चिक्कड़पल्ली थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत अल्लू अर्जुन, उनकी सुरक्षा टीम और थिएटर प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज किया.

13 दिसंबर को अर्जुन को पुलिस ने कर लिया था गिरफ्तार

अल्लू अर्जुन का नाम आरोपी नंबर 11 के रूप में दर्ज किया गया था.उन्हें महिला की मौत के सिलसिले में 13 दिसंबर को हैदराबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया था. तेलंगाना उच्च हाईकोर्ट ने उसी दिन अभिनेता को 4 सप्ताह की अंतरिम जमानत दे दी और उन्हें 14 दिसंबर की सुबह यहां जेल से रिहा कर दिया गया.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image