Saturday, October 31, 2026
HomeLatest NewsHurricane Helen: अमेरिका के दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र और फ्लोरिडा में ‘हेलेन’ तूफान का...

Hurricane Helen: अमेरिका के दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र और फ्लोरिडा में ‘हेलेन’ तूफान का कहर, 44 लोगों की मौत

पेरी (फ्लोरिडा), अमेरिका के दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र और फ्लोरिडा में ‘हेलेन’ तूफान के कारण आई बाढ़ और इससे जुड़ी घटनाओं में कम से कम 44 लोगों की मौत हो गई है.‘हेलेन’ तूफान ने क्षेत्र में व्यापक तबाही मचाई है. इससे कई पेड़ उखड़ गए हैं और कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं. तूफान के कारण एक मकान पर पेड़ गिर जाने के कारण वहां रह रही एक महिला, उसके एक महीने के जुड़वां बच्चे तथा एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है. घटनास्थल पर राहत-बचाव अभियान के दौरान तीन अग्निशमन कर्मियों की भी मौत हो गई.

अस्पतालों में बिजली गुल

‘एसोसिएटेड प्रेस’ की गणना अनुसार, ‘हेलेन’ तूफान के कारण फ्लोरिडा, जॉर्जिया, उत्तरी कैरोलाइना, दक्षिण कैरोलाइना और वर्जीनिया में कम से कम 44 लोग मारे गए हैं. तूफान ‘हेलेन’ के कारण दक्षिणी जॉर्जिया के कुछ अस्पतालों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है.

फ्लोरिडा के बिग बेंड गांव में गुरुवार देर रात ‘हेलेन’ तूफान ने दस्तक दी थी. उस दौरान तूफान की अधिकतम रफ्तार 225 किलोमीटर प्रति घंटा थी.‘मूडीज एनालिटिक्स’ ने बताया कि तूफान के कारण 15 से 26 अरब अमेरिकी डॉलर की संपत्ति के नुकसान की आशंका है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image