Saturday, May 16, 2026
HomeLatest NewsTexas Car Accident : अमेरिका में भीषण सड़क हादसा, आंध्र प्रदेश के...

Texas Car Accident : अमेरिका में भीषण सड़क हादसा, आंध्र प्रदेश के 6 NRI की मौत, YSR कांग्रेस पार्टी के विधायक के थे रिश्तेदार

ह्यूस्टन। अमेरिका के टेक्सास में भीषण सड़क हादसे में दो बच्चों सहित भारतीय मूल के एक परिवार के कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। ‘टेक्सास डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक सेफ्टी’ (डीपीएस) ने बताया कि दुर्घटना मंगलवार शाम को उस वक्त हुई जब जॉनसन काउंटी के पास एक वैन और एक ट्रक आमने-सामने से टकरा गए।

अधिकारी ने बताया कि वैन में एक ही परिवार के सात लोग सवार थे और उनमें केवल लोकेश पोटाबाथुला (43) नामक व्यक्ति की जान बची, वह गंभीर रूप से घायल है।

डीपीएस ने बुधवार को वैन चालक की पहचान इरविंग के रुशिल बैरी (28) के रूप में की। उन्होंने अन्य मृतकों की पहचान नवीना पोटाबाथुला (36), नागेश्वरराव पोन्नाड (64), सीतामहालक्ष्मी पोन्नाडा (60), कार्तिक पोटाबाथुला (10) और निशिधा पोटाबाथुला (9) के रूप में की।

महावाणिज्य दूतावास ने कहा कि बुजुर्ग व्यक्ति भारत से अपनी बेटी नवीना और पोते-पोती कार्तिक और निशिता से मिलने आए थे।अधिकारी ने बताया कि डीपीएस मृतकों के परिजनों की पहचान करने के लिए जॉर्जिया पुलिस के साथ काम कर रहा है।

डीपीएस जांचकर्ताओं ने बताया कि ट्रक काउंटी रोड 1119 के पास राजमार्ग 67 पर दक्षिण की ओर जा रहा था, वहीं वैन उसी क्षेत्र में उत्तर की ओर जा रही थी।

उन्होंने बताया कि ट्रक में सवार 17 वर्षीय दो लड़कों को भी गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें फोर्ट बर्थ के अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद राजमार्ग 67 कई घंटों तक बंद रहा, लेकिन बाद में इसे यातायात के लिए खोल दिया गया।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Jago India Jago
Jago India Jagohttp://jagoindiajago.news
Jago India Jago की एडिटोरियल टीम देश, दुनिया और राजस्थान की ताजा खबरों को सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद अंदाज़ में पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। राजनीति से लेकर धर्म, मनोरंजन, खेल, शिक्षा और तकनीक तक हर महत्वपूर्ण विषय पर तेज़ अपडेट और गहराई से विश्लेषण हमारा उद्देश्य है। हमारा प्रयास है कि हर खबर आपको जागरूक करे, जोड़े और सोचने पर मजबूर करे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular