Saturday, May 16, 2026
HomeLatest NewsHimachal Pradesh Flood: NDRF और SDRF ने फिर शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन,...

Himachal Pradesh Flood: NDRF और SDRF ने फिर शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन, बादल फटने के बाद आई बाढ़ में लापता 6 लोगों की चल रही तलाश

Himachal Floods: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा और कुल्लू में बादल फटने से आई बाढ़ के बाद लापता 6 लोगों की तलाश शुक्रवार सुबह फिर शुरू की गई। अब तक कांगड़ा से 5 शव बरामद हुए हैं। NDRF, SDRF, पुलिस और होम गार्ड की टीमें राहत अभियान में जुटी हैं।

Himachal Pradesh Flood: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा और कुल्लू जिलों में बुधवार को बादल फटने और अचानक आई बाढ़ के बाद लापता हुए 6 लोगों की तलाश के लिए राष्ट्रीय और राज्य आपदा मोचन बल, पुलिस और होम गार्ड की संयुक्त टीमें शुक्रवार सुबह एक बार फिर से अभियान में जुट गईं. इन लोगों के तेज बहाव में बह जाने की आशंका है.

5 शव बरामद, लापता लोगों की तलाश जारी

अधिकारियों के अनुसार, अब तक कांगड़ा जिले में बाढ़ की चपेट में आए जलविद्युत परियोजना स्थल से 5 शव बरामद किए जा चुके हैं. वहीं तीन अन्य लापता लोगों की तलाश जारी है. इसके साथ ही कुल्लू जिले के रेहला बिहाल में बादल फटने के बाद लापता हुए 3 व्यक्तियों की भी तलाश की जा रही है.

शिविर में मौजूद थे 13 लोग

चंबा जिले की रहने वाली एक महिला लवली को तलाशी दल ने परियोजना स्थल के पास जंगल से बचाया. लवली ने बताया कि शिविर में 13 लोग थे जिनमें से 5 लोग तो पहाड़ियों की ओर दौड़े लेकिन बाकी लोग पानी के तेज बहाव में बह गए. एक श्रमिक दया किशन ने कहा, ‘हमने बाढ़ आते देखा और नीचे मौजूद लोगों को चिल्लाकर सावधान किया, फिर खुद सुरक्षित स्थान की ओर भागे.’

NDRF चला रही रेस्क्यू ऑपरेशन

अधिकारियों के अनुसार, बारिश के कारण परियोजना का कार्य पहले ही स्थगित कर दिया गया था और श्रमिक अस्थायी शिविरों में विश्राम कर रहे थे, तभी मनूनी खड्ड और आसपास के नालों का पानी वहां आ गया और कई श्रमिकों को बहा ले गया. राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) के कमांडेंट बलजींदर सिंह ने कहा कि उनकी टीमें परियोजना स्थल से बह गए लोगों की तलाश में जुटी हैं.

बीजेपी विधायक ने लगाया लापरवाही का आरोप

इस बीच, धर्मशाला से भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने आरोप लगाया कि श्रमिकों के शिविर एक नाले के पास बनाए गए थे और मौसम खराब होने के बावजूद उन्हें सुरक्षित स्थान पर नहीं ले जाना लापरवाही है, जिसकी जांच होनी चाहिए.

इसे भी पढ़ें : India US Trade Deal: ‘भारत के साथ होने वाली है बहुत बड़ी ट्रेड डील’, डोनाल्ड ट्रंप ने दिए संकेत, चीन के साथ समझौते पर कही ये बात

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular