Friday, November 6, 2026
HomeLatest NewsIsrael Strikes Beirut : बेरूत पर हमले में हिजबुल्ला के एक...

Israel Strikes Beirut : बेरूत पर हमले में हिजबुल्ला के एक शीर्ष कमांडर सुहैल हुसैनी को मारा गिराया, इजराइली सेना ने किया दावा

यरुशलम, इजराइली सेना ने 7 अक्टूबर को हमास के हमले के एक साल पूरे होने के बाद मंगलवार को कहा कि उसने बेरूत में एक हमले में हिजबुल्ला के एक वरिष्ठ कमांडर को मार गिराया. सेना ने कहा कि हमले में सुहैल हुसैनी मारा गया जो आतंकवादी समूह के साजोसामान, बजट और प्रबंधन की देखरेख के लिए जिम्मेदार था. अभी हिजबुल्ला ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है.

कौन था सुहैल हुसैनी ?

सेना ने कहा कि हुसैनी ईरान से आधुनिक हथियारों की आपूर्ति करने तथा हिजबुल्ला की विभिन्न इकाइयों में उनके वितरण में शामिल था और वह समूह की सैन्य परिषद का सदस्य था.इजराइल ने हाल के हफ्तों में किए हमलों में हिजबुल्ला के शीर्ष नेता हसन नसरल्ला तथा कई शीर्ष कमांडरों को मार गिराया है. उसने पिछले सप्ताह दक्षिणी लेबनान में सीमित जमीनी आक्रमण शुरू किया था.

हिजबुल्ला ने कहा कि उसने अपने मृतक कमांडरों के स्थान पर नई नियुक्तियां कर दी हैं. उसने गाजा पट्टी में संघर्ष विराम होने तक इजराइल में रॉकेट, मिसाइल और ड्रोन हमले करते रहने का संकल्प जताया है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image