Tuesday, May 19, 2026
HomeLatest NewsSwami Avimukteshwaranand Case: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की अग्रिम जमानत याचिका पर कल होगी...

Swami Avimukteshwaranand Case: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की अग्रिम जमानत याचिका पर कल होगी सुनवाई, इलाहाबाद हाईकोर्ट पर टिकी निगाहें

Swami Avimukteshwaranand Saraswati की अग्रिम जमानत याचिका पर शुक्रवार को Allahabad High Court में सुनवाई होगी। बटुकों के कथित यौन शोषण मामले में मेडिकल जांच पूरी कर रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में जांच अधिकारी को सौंप दी गई है, जिसे अदालत के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

Swami Avimukteshwaranand Case: बटुकों के यौन शोषण के आरोपों का सामना कर रहे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की अग्रिम जमानत याचिका पर शुक्रवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई होगी. हाईकोर्ट के सूत्रों ने बताया कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की अग्रिम जमानत याचिका ‘कोर्ट नंबर 72’ में सुनवाई के लिए सूचीबद्ध की गयी है.

बटुकों की मेडिकल रिपोर्ट जांच अधिकारी को सौंपी

इस बीच, सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी-झूंसी) विमल किशोर मिश्रा ने बताया कि कथित पीड़ित बटुकों का मेडिकल परीक्षण करा लिया गया है और रिपोर्ट सीलबंद लिफाफा में जांच अधिकारी को सौंप दी गई है. हालांकि, उन्होंने मेडिकल रिपोर्ट की विषयवस्तु पर टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कहा कि सीलबंद लिफाफे में मेडिकल रिपोर्ट अदालत के समक्ष रखी जाएगी.

पॉक्सो अदालत ने मामला दर्ज करने के दिए थे आदेश

गौरतलब है कि 21 फरवरी को आशुतोष ब्रह्मचारी के आवेदन पर एक विशेष पॉक्सो अदालत ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ बटुकों के साथ यौन शोषण के आरोपों की जांच के लिए झूंसी थाने के प्रभारी को प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया था.

आशुतोष ब्रह्मचारी ने बुधवार को कथित पीड़ित बटुकों को मीडिया के समक्ष पेश किया था. एक बटुक ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्य मुकुंदानंद ब्रह्मचारी पर यौन शोषण करने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था.

ये भी पढ़ें: Rajasthan Private Bus Strike: निजी बसों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, त्योहारी सीजन में लाखों यात्री परेशान, विधानसभा में भी उठा मामला

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular