Sunday, May 31, 2026
HomeIndiaहनुमान भक्त पहुंचा सीता मां को बचाने, हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा, देखें VIDEO…

हनुमान भक्त पहुंचा सीता मां को बचाने, हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा, देखें VIDEO…

उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश के आगरा में रामलीला के दौरान एक हाई-वोल्टेज ड्रामा सामने आया है। रामलीला मैदान में सीता हरण के मंचन के दौरान एक सिपाही ने ऐसी हरकत कर दी जिसने वहां मौजूद दर्शको को हैरानी में डाल दिया। इस दौरान पूरा मैदान खचाखच लोगों की भीड़ से भरा हुआ था।

आपको बता दें GRP का सिपाही हरिशचंद मंच पर चढ़ गया और रावण बने कलाकार से कहने लगा मैं हनुमान भक्त हूं माता सीता को नहीं ले जाने दूंगा। यह देख मंच पर मौजूद कलाकार और दर्शक हैरान रह गए। इस दौरान मंच पर काफी हंगामा हुआ। यह मामला सामने आने के बाद सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया है, साथ ही घटना के विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए। 

इस पूरे मामले पर सिपाही ने कहा कि मैं हनुमान का भक्त हूं। रावण सीता को ले जा रहा था, यह मुझसे देखा नहीं गया। मैंने शराब नहीं पी थी। मैं हनुमान का पाठ भी करता हूं। मैं भारत का नागरिक हूं और किसी की मां-बहन के साथ ऐसी हरकत होते नहीं देख सकता। इससे मैं बहुत आहत हूं। अब मैं VRS लेकर साधु बनूंगा।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mamta Berwa
Mamta Berwa
JOURNALIST
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image