Sunday, May 31, 2026
HomeLatest NewsAnurag Thakur ने Rahul Gandhi पर साधा निशाना,कहा- सत्ता हासिल करने के...

Anurag Thakur ने Rahul Gandhi पर साधा निशाना,कहा- सत्ता हासिल करने के लिए राहुल करते है झूठे वादे

भोपाल। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन पर सत्ता हासिल करने के लिए ”झूठे” वादे करने का आरोप लगाया और कहा कि गारंटी पूरी नहीं करने का उनका मॉडल कांग्रेस शासित राज्यों में विफल हो गया है. कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में मुफ्त और रियायती बिजली उपलब्ध कराने, पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, कृषि ऋण माफ करने, महिलाओं को 1,500 रुपये प्रति माह देने और कुछ अन्य गारंटी की घोषणा की है. ठाकुर ने शुक्रवार रात यहां एक सवाल के जवाब में संवाददाताओं से कहा, ‘ये गारंटी राजस्थान और छत्तीसगढ़ में विफल हो गईं. वे (कांग्रेस नेता) उन राज्यों में मुंह दिखाने लायक नहीं बचे हैं. जब मध्य प्रदेश में उनकी सरकार थी, तब राज्य में हाहाकार मच गया था।’

अपनी घोषणाओं में विफल है कांग्रेस सरकार

केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि इन राज्यों में कांग्रेस सरकार कृषि ऋण माफ करने और बेरोजगारी भत्ता प्रदान करने में विफल रही, जैसा कि पार्टी ने पहले घोषणा की थी. उन्होंने गोबर खरीदने और रोजगार देने जैसे अन्य वादों का जिक्र करते हुए कहा, ‘वे केवल चुनावों के दौरान लॉलीपॉप और झूठी गारंटी देने आते हैं. हिमाचल प्रदेश में उन्होंने प्रत्येक महिला के बैंक खाते में प्रति माह 1500 रुपये स्थानांतरित करने की गारंटी दी, लेकिन 10 महीने बाद भी एक रुपया नहीं दिया गया।’ ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार ने विकास पर पैसा खर्च करना बंद कर दिया है. केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने कहा, ‘मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं-यह कौन-सा मॉडल है? झूठी गारंटी दें और सत्ता हासिल करें, फिर गारंटी पूरी न करें और विकास भी रोक दें. राहुल गांधी का यह मॉडल विफल हो गया है।’

अनुराग ठाकुर ने एथलीटों को दी बधाई

ठाकुर, जो खेल और युवा मामलों के मंत्री भी हैं, ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम को बधाई दी. उन्होंने कहा कि भारतीय एथलीटों ने इन खेलों में भारत के लिए अब तक के सर्वाधिक पदक जीतने का रिकॉर्ड भी बनाया है. एशियाई खेलों में भारतीय महिला कबड्डी टीम द्वारा एक रोमांचक मुकाबले में चीनी ताइपे को 26-25 से हराने के बाद भारत ने इन खेलों में अभूतपूर्व 100वां पदक जीता। इस उपलब्धि की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी सराहना की.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image