Saturday, May 16, 2026
HomeLatest NewsGwalior Road Accident: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में बड़ा हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से...

Gwalior Road Accident: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में बड़ा हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 4 की मौत, 15 घायल

ग्वालियर (मप्र), मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में एक भैंस को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट जाने से 4 आदिवासी व्यक्तियों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि दुर्घटना शनिवार रात करीब 10:30 बजे घाटीगांव इलाके में हुई.

कैसे हुआ हादसा ?

घाटीगांव थाने के प्रभारी जीवनलाल माहौर ने कहा कि सहरिया आदिवासी समुदाय के 31 लोग जड़ी-बूटी इकट्ठा करने के लिए पाई खो गांव के जंगल में गए थे, जब वे कैत गांव लौट रहे थे तो तिलावली चौराहे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक एक भैंस को टक्कर से बचाने की कोशिश करने लगा, तभी नियंत्रण खोने की वजह से वाहन पलट गया.

4 लोगों की मौत 15 घायल

अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना में 4 लोगों की मौत हो गई, जिनकी पहचान फूलवती (45), रामदास (46), अरुण (14) और कस्तूरी बाई (65) के रूप में हुई है. उन्होंने कहा कि 15 अन्य लोग घायल हो गए, जिन्हें ग्वालियर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular