Wednesday, May 27, 2026
HomeIndiaगुढ़ा ने थामा शिवसेना का दामन, कांग्रेस को कहा बाय-बाय...

गुढ़ा ने थामा शिवसेना का दामन, कांग्रेस को कहा बाय-बाय…

जयपुर। राजस्थान में राजेंद्र गुढ़ा ने कांग्रेस का हाथ छोड़कर शिवसेना का दामन थाम लिया है। राजेंद्र गुढ़ा के बेटे शिवम गुढ़ा के जन्मदिन के मौके पर महाराष्ट्र CM एकनाथ शिंदे आए उदयपुरवाटी पहुंचे। लिबर्टी फार्महाउस पर आयोजित कार्यक्रम में राजेंद्र गुढ़ा शिवसेना में शामिल हुए। इस मौके पर एकनाथ शिंदे ने कहा कि महाराष्ट्र और राजस्थान की धरोहर का मिलन हुआ है। CM शिंदे ने राजेंद्र गुढ़ा को शपथ दिलाई।

आपको बता दें गुढ़ा विधानसभा में लाल डायरी दिखाकर चर्चाओं में आए थे, हालांकि उन्हें इस घटना के बाद मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया था। राजस्थान सरकार की कैबिनेट से बर्खास्त होने के बाद राजेंद्र गुढ़ा 24 जुलाई को एक लाल डायरी लेकर विधानसभा पहुंचे थे। दावा किया था कि डायरी में CM अशोक गहलोत के खिलाफ आरोपों की पूरी लिस्ट है। गुढ़ा ने कहा था कि कांग्रेस के मंत्रियों और विधायकों ने उनसे वो डायरी छीन ली। ये भी कहा था कि उनके पास डायरी का दूसरा हिस्सा भी है।

गुढ़ा को उनके एक बयान के बाद मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया गया था। कांग्रेस 21 जुलाई को विभानसभा में BJP से मणिपुर की घटना पर सवाल कर रही थी। तभी गुढ़ा ने कहा था कि ये सच्चाई है कि हम महिलाओं की सुरक्षा में असफल हो गए। राजस्थान में जिस तरह से महिलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं, हमें मणिपुर की जगह अपने राज्य की स्थिति देखनी चाहिए।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mamta Berwa
Mamta Berwa
JOURNALIST
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image