जयपुर। राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने समाचार पत्र ‘जागो इंडिया जागो’ की प्रथम वर्षगांठ पर शुभकामनाएं देते हुए उसके पत्रकारिता के प्रयासों की सराहना की है। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि उन्हें यह जानकर प्रसन्नता हुई कि ‘जागो इंडिया जागो’ की एक वर्ष की यात्रा पूर्ण हो गई है। इस दौरान समाचार पत्र पत्रकारिता के जीवंत और स्वस्थ मूल्यों पर आधारित पाठकों के उपयोगी सामग्री प्रकाशित करता रहा है।
राज्यपाल ने कहा कि निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की जड़ों को सदैव मजबूत रखती है। यह सुखद है कि ‘जागो इंडिया जागो’ जनहित, सामाजिक सरोकारों और आमजन एवं सरकार के बीच संवाद के संदर्भ में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
उन्होंने पत्रकारिता को मिशनरी कार्य बताते हुए कहा कि जन मुद्दों को प्रमुखता से उठाना सदैव विचार को भारतीय संस्कृति के लिए दृष्टि प्रदान करता है। राज्यपाल ने अपेक्षा जताई कि समाचार पत्र निरंतर आगे बढ़ेगा और स्वस्थ पत्रकारिता मूल्यों के साथ अपनी विशिष्ट पहचान बनाए रखेगा।
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने ‘जागो इंडिया जागो’ के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए प्रथम वर्षगांठ पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं।



