Saturday, May 16, 2026
HomeIndiaसरकार ने 8 साल बाद बढ़ाई FM रेडियो स्टेशनों के लिए विज्ञापन...

सरकार ने 8 साल बाद बढ़ाई FM रेडियो स्टेशनों के लिए विज्ञापन दरें…

नई दिल्ली। सरकार ने अपनी नीतियों और कार्यक्रमों के प्रचार के लिए निजी FM रेडियो स्टेशनों पर विज्ञापन की दरों में भारी वृद्धि करने की सोमवार को मंजूरी दे दी। सरकार के इस कदम से देशभर में 400 से अधिक सामुदायिक रेडियो स्टेशनों को फायदा होगा। विज्ञापन की नयी दरों की घोषणा 8 साल बाद की गई है। इसके पहले बढ़ोतरी 2015 में की गई थी।

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि विज्ञापन दरों को अंतिम रूप देने के लिए मूल्य निर्धारण फॉर्मूले में शहरी आबादी और श्रोताओं के आंकड़ों जैसे विभिन्न कारकों को ध्यान में रखा गया है। इसके लिए 2019 के इंडिया रीडरशिप सर्वे (IRS) की मदद ली गई। आधिकारिक बयान के मुताबिक, विज्ञापन शुल्क की आधार दर में 43 प्रतिशत की वृद्धि का फैसला किया गया है। इसके साथ ही FM रेडियो विज्ञापन के लिए सकल आधार दर 52 रुपये से बढ़कर 74 रुपये प्रति 10 सेकंड हो जाएगी।

विज्ञापन दर में इस बढ़ोतरी से निजी FM रेडियो संचालकों को अलग-अलग अनुपात में फायदा पहुंचेगा। यह अनुपात इन FM रेडियो स्टेशनों के श्रोताओं पर काफी हद तक निर्भर करेगी। बयान के मुताबिक, इस फैसले के बाद 106 रेडियो स्टेशनों के लिए विज्ञापन दरें 100 प्रतिशत तक बढ़ जाएंगी जबकि 81 स्टेशनों की विज्ञापन दरें 50-100 प्रतिशत तक बढ़ेंगी। वहीं श्रोताओं के बारे में आंकड़ा उपलब्ध नहीं होने वाले 65 स्टेशनों के लिए विज्ञापन दरें 50 प्रतिशत से कम बढ़ेंगी। 

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mamta Berwa
Mamta Berwa
JOURNALIST
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular