Saturday, May 16, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessGold-Silver Rate Today : सोना 5,080 रुपये की छलांग के साथ 1.12...

Gold-Silver Rate Today : सोना 5,080 रुपये की छलांग के साथ 1.12 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के नए शिखर पर पहुंचा

दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 5,080 रुपये उछलकर रिकॉर्ड 1,12,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि चांदी 2,800 रुपये बढ़कर 1,28,800 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। वैश्विक बाजार में सोना 3,659.27 डॉलर प्रति औंस के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचा।

Gold-Silver Rate Today : अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूती के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमत 5,080 रुपये की छलांग के साथ अबतक के उच्चतम स्तर 1,12,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना सोमवार को 1,07,670 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमत भी 2,800 रुपये उछलकर रिकॉर्ड 1,28,800 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) हो गई। पिछली कारोबारी सत्र में यह 1,26,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। वैश्विक बाजार में मंगलवार को सोना उछलकर 3,659.27 डॉलर प्रति औंस के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया। इसके बाद यह 3,652.72 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जो 16.81 डॉलर यानी 0.46 प्रतिशत की बढ़त दर्शाता है।

सर्राफा कारोबारियों ने कहा कि अमेरिका में पिछले सप्ताह आए कमजोर रोजगार आंकड़ों से मौद्रिक नीति में नरमी की संभावना बढ़ी है, जिससे निवेशकों का रुझान सोने जैसे सुरक्षित निवेश साधन की तरफ बढ़ा है। इसके अलावा डॉलर की कमजोरी ने भी कीमती धातुओं को सहारा दिया। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को आंकने वाला डॉलर सूचकांक 0.17 प्रतिशत गिरकर 97.29 पर आ गया।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular