Friday, May 22, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessGold Silver Price: केंद्रीय बजट से पहले सोने, चांदी के वायदा भाव...

Gold Silver Price: केंद्रीय बजट से पहले सोने, चांदी के वायदा भाव में 9 प्रतिशत की भारी गिरावट

Gold Silver Price: केंद्रीय बजट 2026-27 से पहले वायदा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में करीब 9% तक गिरावट दर्ज की गई। मुनाफावसूली के चलते एमसीएक्स पर सोना निचले सर्किट पर पहुंच गया।

Gold Silver Price: केंद्रीय बजट 2026-27 पेश होने से पहले रविवार को वायदा कारोबार में सोने और चांदी की कीमतों में 9 प्रतिशत तक की गिरावट आई और ये अपने निचले ‘सर्किट’ स्तर पर पहुंच गईं। हाल ही में आई रिकॉर्ड तोड़ तेजी के बाद निवेशकों ने मुनाफावसूली जारी रखी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेंगी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर, लगातार दूसरे सत्र में गिरावट जारी रही। सोने के अप्रैल में आपूर्ति वाले अनुबंधों का वायदा भाव 13,711 रुपये या 9 प्रतिशत टूटकर 1,38,634 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे MCX पर वायदा कारोबार में इसने अपना निचला सर्किट स्तर छू लिया।

MCX पर चांदी के वायदा भाव में भी भारी गिरावट आई क्योंकि व्यापारियों ने ऊंचे स्तर पर मुनाफावसूली जारी रखी. इसके परिणामस्वरूप मार्च में आपूर्ति वाले चांदी के अनुबंध की कीमत 26,273 रुपये या 9 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,65,652 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई जो इसका निचला सर्किट स्तर है. वैश्विक वायदा बाजार अवकाश के कारण रविवार को बंद रहेंगे।

ये भी पढ़ें: Jaipur Factory Blast: जयपुर में ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से 2 लोगों की मौत, धमाके के कारण फैक्ट्री की छत उड़ी

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular