जयपुर। गिफ्टिंग मेमोरीज़ प्राइवेट लिमिटेड एवं प्रिंट एनीथिंग इंक. द्वारा 45, पटेल नगर, हवा सड़क, जयपुर में अपनी नवनिर्मित ‘नेचर-इंस्पायर्ड डिस्प्ले गैलरी’ का शुभारंभ किया गया। यह पहल कॉर्पोरेट गिफ्टिंग और प्रीमियम प्रिंटिंग के क्षेत्र में रचनात्मकता, नवाचार एवं आधुनिक डिज़ाइन को एक ही स्थान पर प्रस्तुत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस शुभारंभ समारोह मे अनेक गणमान्य अतिथियों, शुभचिंतकों एवं सहयोगियों ने सहभागिता की और गैलरी में प्रदर्शित उत्पादों एवं रचनात्मक अवधारणाओं का अवलोकन किया। प्रकृति से प्रेरित इस गैलरी को हरियाली, प्राकृतिक तत्वों और आकर्षक डिस्प्ले के समन्वय से तैयार किया गया है। जीवन के पांच तत्व अग्नि वायु जल पृथ्वी और आकाश इन पांचो तत्वों से प्रेरित या डिस्प्ले गैलरी आकर्षण का केंद्र रही | इसका उद्देश्य ग्राहकों को एक ऐसा वातावरण प्रदान करना है, जहाँ वे कॉर्पोरेट गिफ्टिंग और प्रीमियम प्रिंटिंग की नई संभावनाओं को करीब से समझ सकें।

गैलरी में कॉर्पोरेट गिफ्ट्स, व्यक्तिगत नाम एवं लोगो से तैयार किए जाने वाले उत्पाद, ट्रॉफियां, स्मृति चिह्न, फेस्टिव हैम्पर्स, कस्टमाइज्ड प्रोडक्ट्स तथा आधुनिक प्रिंटिंग के विभिन्न नमूनों को प्रदर्शित किया गया है। ये उत्पाद कंपनियों, संस्थानों और व्यक्तिगत ग्राहकों की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार किए जा सकते हैं।
गिफ्टिंग मेमोरीज का उद्देश्य उपहारों के माध्यम से रिश्तों को मजबूत बनाना, कर्मचारियों के योगदान को सम्मान देना तथा ग्राहकों और व्यावसायिक सहयोगियों के साथ स्थायी संबंध स्थापित करना है। वहीं, प्रिंट एनीथिंग आधुनिक प्रिंटिंग तकनीक और रचनात्मक ब्रांडिंग के माध्यम से उत्पादों को विशिष्ट पहचान देने की संभावनाओं को प्रदर्शित करता है।
यह गैलरी दोनों ब्रांड्स की उस साझा सोच को दर्शाती है, जिसमें रचनात्मकता, गुणवत्ता, व्यक्तिगत स्पर्श और नवाचार को प्राथमिकता दी गई है।



