Saturday, October 31, 2026
HomeLatest Newsरूस में आयुष्मान भारत योजना के गुणगान पर पूर्व सीएम Ashok Gehlot...

रूस में आयुष्मान भारत योजना के गुणगान पर पूर्व सीएम Ashok Gehlot ने PM Modi पर साधा निशाना,कही ये बड़ी बात

जयपुर, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार की ‘आयुष्मान भारत’ योजना को लेकर मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इसे दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना बताकर वाहवाही बटोरने की कोशिश कर रहे हैं.

अशोक गहलोत ने क्या कहा ?

गहलोत ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा मॉस्को में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करने के दौरान इस योजना का जिक्र किए जाने का वीडियो साझा करते हुए ‘एक्स’ पर लिखा,”प्रधानमंत्री जी रूस में आयुष्मान भारत को दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना बताकर वाहवाही हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं.”

गहलोत ने आगे लिखा,”सत्य यह है कि आयुष्मान योजना से देश के केवल 40 फीसदी परिवारों को ही महज 5 लाख रुपये तक के इलाज की सुविधा मिलती है जो की गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए नाकाफी है.”

चिरंजीवी योजना का जिक्र कर कही बड़ी बात

राजस्थान में अपनी पूर्व सरकार की ‘चिरंजीवी योजना’ का जिक्र करते हुए गहलोत ने लिखा,”हमारी सरकार ने राजस्थान में चिरंजीवी योजना से सभी प्रदेशवासियों को 25 लाख रुपये तक के नकद रहित इलाज एवं 10 लाख रुपये के दुर्घटना बीमा की सुविधा दी थी.”उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान भाजपा सरकार ने इस योजना को बेहतर करने की बजाय ठंडे बस्ते में डाल दिया है.उन्होंने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image