Thursday, July 23, 2026
HomeIndiaअसम में बाढ़ से तबाही का मंजर, 24 घंटे में 10 लोगों...

असम में बाढ़ से तबाही का मंजर, 24 घंटे में 10 लोगों की मौत, 6.53 लाख से अधिक लोग प्रभावित

Assam Flood: असम में लगातार भारी बारिश के चलते बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। 11 जिले बाढ़ की चपेट में हैं, 6.53 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और पिछले 24 घंटे में 10 लोगों की मौत हुई है। IMD ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Assam Flood: असम में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति बुधवार को और गंभीर हो गई. राज्य के 11 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं, जहां 6.53 लाख से अधिक लोग संकट का सामना कर रहे हैं. पिछले 24 घंटों में बाढ़ से जुड़ी घटनाओं में 10 लोगों की मौत हुई है, जिसके बाद इस वर्ष राज्य में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 41 हो गई है. असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) के अनुसार, मृतकों में शिवसागर और जोरहाट में 3-3, चराइदेव में दो तथा कार्बी आंगलोंग और धेमाजी में एक-एक व्यक्ति शामिल हैं.

11 जिले बाढ़ की चपेट में

ASDMA की रिपोर्ट के मुताबिक, शिवसागर, चराइदेव, धेमाजी, डिब्रूगढ़, गोलाघाट, होजाई, जोरहाट, कामरूप, कामरूप महानगर, कार्बी आंगलोंग और नगांव जिले बाढ़ से प्रभावित हैं. कई इलाकों में जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है और हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है.

मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट

IMD ने राज्य के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. विभाग ने अगले 4 दिनों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है और कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है.

राहत कार्य तेज करने के निर्देश

असम के मुख्य सचिव रवि कोटा ने बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की और सभी संबंधित विभागों को राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए. बैठक में चराइदेव, शिवसागर, जोरहाट और गोलाघाट जैसे सबसे अधिक प्रभावित जिलों की स्थिति पर विशेष चर्चा की गई. मुख्य सचिव ने अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त बुनियादी ढांचे की मरम्मत, आवश्यक सेवाओं की बहाली तथा राहत शिविरों में भोजन, पेयजल, दवाइयों और अन्य जरूरी सामग्री की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. प्रशासन ने लोगों से मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने और अनावश्यक रूप से जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने से बचने की अपील की है।

ये भी पढ़ें: नरेश मीणा की बढ़ीं मुश्किलें! SC/ST कोर्ट ने 6 अगस्त तक गिरफ्तारी के दिए आदेश, संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image