Saturday, May 16, 2026
HomeIndiaBJP की साजिश के चलते आई दिल्ली में बाढ़ - AAP

BJP की साजिश के चलते आई दिल्ली में बाढ़ – AAP

नयी दिल्ली। दिल्ली के कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने शनिवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र और हरियाणा की सरकारों ने जानबूझकर राष्ट्रीय राजधानी की ओर पानी छोड़ा, जिसकी वजह से शहर में बाढ़ आई।

भारद्वाज ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 3-4 दिन में दिल्ली में भारी बारिश नहीं हुई, फिर भी यमुना में जल स्तर 208.66 मीटर तक पहुंच गया। उन्होंने कहा हथिनीकुंड बैराज से 3 नहरों – पश्चिमी नहर, पूर्वी नहर और यमुना में पानी छोड़ा जाता है। 9 से 13 जुलाई के बीच षड़यंत्र के तहत यमुना नहर से केवल दिल्ली की ओर पानी छोड़ा गया। पश्चिमी और पूर्वी नहर में पानी नहीं छोड़ा गया।

इसी तरह के आरोप उन्होंने और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को लगाए थे। दिल्ली सरकार ‘रेगुलेटर’ टूटने को लेकर उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना से भिड़ गई थी, जिसके कारण कथित तौर पर विकास मार्ग पर पानी भर गया था। आम आदमी पार्टी द्वारा शनिवार को लगाए गए ताजा आरोप पर भाजपा की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mamta Berwa
Mamta Berwa
JOURNALIST
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular