Saturday, May 23, 2026
HomeIndiaदिल्ली के बवाना फैक्टरी में लगी आग, 6 लोग घायल

दिल्ली के बवाना फैक्टरी में लगी आग, 6 लोग घायल

नई दिल्ली। उत्तर पश्चिम दिल्ली के बवाना में एक फैक्टरी में विस्फोट के बाद 6 दमकलकर्मी घायल हो गए।

दमकल अधिकारियों के अनुसार, घटना बुधवार रात 10 बजकर 56 मिनट पर हुई और घटनास्थल पर दमकल की 30 गाड़ियों को भेजा गया।

उन्होंने बताया कि फैक्टरी बवाना औद्योगिक क्षेत्र में सेक्टर-5 में स्थित है।

फैक्टरी में विस्फोट हुआ जिसके चलते दीवार और दरवाजा ढह गया और 6 दमकलकर्मी घायल हो गए।

घायलों को महर्षि वाल्मीकि अस्पताल ले जाया गया और इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mamta Berwa
Mamta Berwa
JOURNALIST
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular