Saturday, July 4, 2026
HomeLatest NewsFIFA World Cup: मेसी ने रचा इतिहास, फीफा विश्व कप में सबसे...

FIFA World Cup: मेसी ने रचा इतिहास, फीफा विश्व कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बने, गोल्डन बूट की रेस में सबसे आगे

FIFA World Cup: अर्जेंटीना ने कप्तान लियोनेल मेसी के शानदार प्रदर्शन की बदौलत केप वर्दे को 3-2 से हराकर फीफा विश्व कप के अंतिम-16 में प्रवेश कर लिया। मेसी ने 29वें मिनट में गोल कर विश्व कप में अपने 20 गोल पूरे किए और सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बने हुए हैं। मौजूदा टूर्नामेंट में उनके 7 गोल हैं और वह गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे हैं।

FIFA World Cup: अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी एक बार फिर अपनी शानदार फॉर्म में नजर आए. विश्व कप में उनके लगातार गोल करने के सिलसिले की बदौलत अर्जेंटीना ने रोमांचक मुकाबले में केप वर्दे को 3-2 से हराकर अंतिम-16 में जगह पक्की कर ली. हालांकि मुकाबले में केप वर्दे ने अर्जेंटीना को कड़ी टक्कर दी और एक समय मैच बेहद रोमांचक हो गया था.

गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे मेसी

मेस्सी ने मैच के 29वें मिनट में शानदार गोल दागते हुए विश्व कप करियर का 20वां गोल पूरा किया. इसके साथ ही वह फीफा विश्व कप इतिहास में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बने हुए हैं. फ्रांस के स्टार स्ट्राइकर काइलियन एमबाप्पे 18 गोल के साथ उनसे दो गोल पीछे हैं. मौजूदा विश्व कप में मेस्सी का यह सातवां गोल है और वह गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे चल रहे हैं. एमबाप्पे उनसे सिर्फ एक गोल पीछे हैं, जिससे टूर्नामेंट के आगे बढ़ने के साथ यह मुकाबला और रोमांचक होने की उम्मीद है.

मैच में जीत के बाद बोले मेसी

मैच के बाद मेसी ने टीम के प्रदर्शन पर संतोष जताते हुए कहा, ‘हमने अच्छा खेल दिखाया, लेकिन जहां गलतियां हुई हैं, उन्हें सुधारने की जरूरत है.” उन्होंने संकेत दिया कि नॉकआउट चरण में टीम और बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करेगी. अर्जेंटीना के मिडफील्डर और मेसी के लंबे समय से साथी रोड्रिगो डी पॉल ने भी कप्तान की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा, ‘मेरे लिए उसकी दोस्ती सबसे अहम है और मैं खुद को खुशकिस्मत मानता हूं कि ऐसे ऐतिहासिक पलों में उसके साथ मैदान पर हूं.’

गोल्डन बूट की रेस हुई दिलचस्प

गोल्डन बूट की रेस भी बेहद दिलचस्प हो गई है. मेसी के सात गोल हैं, जबकि एमबाप्पे 6 गोल के साथ दूसरे स्थान पर हैं. वहीं नॉर्वे के एर्लिंग हालैंड और इंग्लैंड के हैरी केन पांच-पांच गोल कर चुके हैं. फ्रांस के उस्मान डेम्बेले, स्पेन के मिकेल ओयारजाबाल और ब्राजील के विनीसियस जूनियर चार-चार गोल के साथ सूची में शामिल हैं. अब अर्जेंटीना नॉकआउट चरण में खिताब बचाने के अपने अभियान को आगे बढ़ाएगा. मेसी की मौजूदा फॉर्म को देखते हुए टीम लगातार दूसरे विश्व कप खिताब की मजबूत दावेदार मानी जा रही है.

ये भी पढ़ें: राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: आरोपी अविनाश शुक्ला ने पूछताछ में किए कई बड़े खुलासे


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image