Argentina vs Switzerland,FIFA World Cup: मौजूदा विश्व चैंपियन अर्जेंटीना ने अतिरिक्त समय में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर फीफा विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली. अब अर्जेंटीना का सामना इंग्लैंड से होगा, जिसने अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में नॉर्वे को 2-1 से हराया.

मैच निर्धारित 90 मिनट तक 1-1 की बराबरी पर रहा. इसके बाद अतिरिक्त समय के 112वें मिनट में जूलियन अल्वारेज ने अर्जेंटीना को बढ़त दिलाई, जबकि लौतारो मार्टिनेज ने अंतिम क्षणों में तीसरा गोल कर जीत सुनिश्चित कर दी.
मेसी का गोल नहीं, लेकिन टीम की जीत
इस मुकाबले में लियोनेल मेसी गोल नहीं कर सके, जिससे विश्व कप में लगातार 9 मैचों में गोल करने का उनका सिलसिला टूट गया. हालांकि उन्होंने पहले गोल की नींव रखी. मेस्सी की कॉर्नर किक पर एलेक्सिस मैक एलिस्टर ने हेडर के जरिए अर्जेंटीना को शुरुआती बढ़त दिलाई. लगातार दूसरे विश्व कप खिताब की दौड़ में बनी अर्जेंटीना अब ट्रॉफी से सिर्फ 2 जीत दूर है.

मेसी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
इस मैच में भले ही मेसी कोई गोल नहीं कर पाए लेकिन एक असिस्ट करके उन्होंने इतिहास रच दिया. मेसी फीफा वर्ल्ड कप में 10 असिस्ट देने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं.
Lionel Messi is the first player on record to provide 10 assists at the FIFA World Cup.
— Squawka (@Squawka) July 12, 2026
◉ 2006: 🅰️
◉ 2010: 🅰️
◉ 2014: 🅰️
◉ 2018: 🅰️🅰️
◉ 2022: 🅰️🅰️🅰️
◉ 2026: 🅰️🅰️
Another record broken by the GOAT. 🐐 https://t.co/dg2LmmxsE3 pic.twitter.com/HuDwKojS7s
दूसरे हाफ में बढ़ा रोमांच
स्विट्जरलैंड ने 67वें मिनट में डैन एनडोये के गोल से मुकाबला 1-1 से बराबर कर दिया. इसके बाद मैच में विवाद भी देखने को मिला. शुरुआत में अर्जेंटीना के लिए लिएंड्रो पेरेदेस को येलो कार्ड दिखाया गया, लेकिन वीडियो समीक्षा (VAR) के बाद फैसला बदला गया और स्विस खिलाड़ी ब्रील एम्बोलो को दूसरा येलो कार्ड मिलने के बाद रेड कार्ड दिखाया गया. इसके चलते स्विट्जरलैंड को आखिर में 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा.

अतिरिक्त समय में अर्जेंटीना ने मारी बाजी
निर्धारित समय तक स्कोर 1-1 रहने के बाद मुकाबला अतिरिक्त समय में पहुंचा. 112वें मिनट में जूलियन अल्वारेज ने शानदार गोल कर अर्जेंटीना को 2-1 की बढ़त दिलाई. इसके बाद अंतिम क्षणों में लौतारो मार्टिनेज ने तीसरा गोल कर जीत पक्की कर दी.

सेमीफाइनल में होगी दिग्गजों की भिड़ंत
अब सेमीफाइनल में अर्जेंटीना का सामना इंग्लैंड से होगा, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में फ्रांस और स्पेन आमने-सामने होंगे. पहली बार फीफा विश्व कप के सेमीफाइनल में फीफा रैंकिंग की शीर्ष चारों टीमें पहुंची हैं.

हालांकि अर्जेंटीना ने लगातार 12वीं विश्व कप जीत दर्ज की, लेकिन नॉकआउट चरण में उसे कड़ी चुनौती मिली. इससे पहले मिस्र के खिलाफ भी टीम ने दो गोल से पिछड़ने के बाद वापसी कर जीत दर्ज की थी. वहीं स्विट्जरलैंड ने पिछले 72 वर्षों में पहली बार क्वार्टर फाइनल तक पहुंचकर दमदार प्रदर्शन किया, लेकिन इतिहास बदलने से चूक गया.
ये भी पढ़ें: अमेरिका ने ईरान के 140 ठिकानों पर किए हवाई हमले, ईरान का पलटवार, बहरीन, कतर और UAE पर दागे मिसाइल



