Friday, November 13, 2026
HomeLatest NewsFarmers Protest: किसान आंदोलन चलते हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, अंबाला के...

Farmers Protest: किसान आंदोलन चलते हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, अंबाला के 11 गांवों में मोबाइल इंटरनेट सेवा की बंद

चंडीगढ़, हरियाणा सरकार ने शुक्रवार को अंबाला जिले के 11 गांवों में मोबाइल इंटरनेट और एक साथ कई लोगों को संदेश भेजने की सुविधा ‘बल्क SMS सेवा’ को 9 दिसंबर तक निलंबित कर दिया. यह निलंबन तनाव, विवाद, आंदोलन और सार्वजनिक शांति भंग होने की आशंकाओं के कारण किया गया है, क्योंकि किसानों का एक समूह न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की मांग को लेकर दिल्ली तक मार्च करने की तैयारी कर रहा था.

https://twitter.com/AHindinews/status/1864943689136754964

इंटरनेट पर यहां लगाई पाबंदी

शुक्रवार दोपहर को अंबाला के डंगडेहरी, लोहगढ़, मानकपुर, ददियाना, बारी घेल, लार्स, कालू माजरा, देवी नगर, सद्दोपुर, सुल्तानपुर और काकरू गांवों में प्रतिबंध लागू कर दिया गया. अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) सुमिता मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, ये सेवाएं 9दिसंबर रात 11.59 बजे तक निलंबित रहेंगी.

पंजाब और हरियाणा सीमा पर शंभू बॉर्डर स्थित प्रदर्शन स्थल से 101 किसानों का एक जत्था शुक्रवार को पैदल मार्च शुरू करने वाले हैं. हरियाणा की सीमा पर अत्यधिक संख्या में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image