Friday, May 22, 2026
HomeCrime Newsकोटा में पिटाई के बाद किसान की मौत...

कोटा में पिटाई के बाद किसान की मौत…

कोटा। राजस्थान के कोटा में कुछ दिन पहले पिटाई के बाद अस्पताल में भर्ती एक किसान की मौत हो गयी। पुलिस के मुताबिक मृतक किसान की पहचान बम्बोली गांव के राम विलास मीणा (42) के रूप में हुई है।

पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) राजूलाल मीणा ने बताया कि रविवार शाम को किसी बात को लेकर रामविलास की अपने गांव के रघुराज से झड़प हो गई थी। इसके बाद उसी रात रघुराज ने भीम सिंह और 3 अन्य लोगों के साथ मिलकर लोहे की छड़ों और लाठियों से रामविलास पर हमला किया और मौके से भाग गए। रामविलास को कोटा के एमबीएस अस्पताल ले जाया गया, जहां मंगलवार देर रात उनकी मौत हो गई।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक बुधवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया और रघुराज और भीम सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। दोनों को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस हत्या में शामिल 3 अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mamta Berwa
Mamta Berwa
JOURNALIST
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular