Thursday, May 21, 2026
HomeUser Interest CategoryEntertainmentरणबीर कपूर की हीरोइन का दिल टूटा, शादी के 5 साल बाद...

रणबीर कपूर की हीरोइन का दिल टूटा, शादी के 5 साल बाद अलगाव, बच्चों की जिम्मेदारी मिलकर निभाने का फैसला

एवलिन शर्मा और उनके पति तुषान भिंडी ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। पांच साल पुरानी शादी खत्म करने के बावजूद दोनों अपने बच्चों की परवरिश साथ मिलकर करेंगे। एवलिन ने साफ किया कि यह फैसला बिना किसी विवाद के लिया गया है और वे को-पेरेंटिंग के जरिए नई शुरुआत करेंगे। इस खबर से फैंस को बड़ा झटका लगा है।

Evelyn Sharma Divorce News : मुंबई। फिल्म इंडस्ट्री में एक और बॉलीवुड एक्ट्रेस के घर टूटने की खबर आ रही है। एक्ट्रेस एवलिन शर्मा की शादीशुदा जिंदगी में खटपट चल रही है। खबरे आ रही है कि एवलिन का तलाक होने वाला है। वो अपने पति तुषान भिंडी से अलग हो रही हैं। कपल ने साथ मिलकर बच्चों को पालने का निर्णय किया है।

एवलिन-तुषान का होगा तलाक
एवलिन शर्मा की निजी जिंदगी से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया के अनुसार, एवलिन और उनके पति तुषान ने अपनी पांच साल पुरानी शादी को खत्म करने का फैसला लिया है। खुद एवलिन ने इन खबरों की पुष्टि करते हुए कहा कि दोनों ने आपसी सहमति से अलग-अलग फैसला लिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह निर्णय बिना किसी विवाद के लिया गया है और दोनों के बीच सम्मान और समझ बनी हुई है।

एवलिन ने बताया, “मैंने रोमांटिक रूप से अलग होने का फैसला किया है, लेकिन अपने बच्चों के साथ मिलकर मुलाकात करेंगे। हम को-पेरेंटिंग के जरिए एक नई शुरुआत कर रहे हैं।” उन्होंने आगे कहा कि इस कठिन समय में उनकी निजी जिंदगी का सम्मान किया जाए। एवलिन और तुषान अब अपनी पसंद को दोस्ती और जिम्मेदार पालन-पोषण के नए अध्याय के रूप में आगे बढ़ाना चाहते हैं।

2019 में रचाई एवलिन- तुषान ने शादी

एवलिन और तुषान ने 2019 में सगाई की थी। उनके पति इंडो-ऑस्ट्रेलियन डेंटल सर्जन हैं। 2021 में उनकी शादी हुई थी। उनके दो बच्चे हैं। सोशल मीडिया पर वे अक्सर बच्चों संग फोटोज पोस्ट करते थे। उनके तलाक की खबर ने फैंस को बड़ा झटका दिया है।

एवलिन शर्मा के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने साल 2012 में फिल्म ‘फ्रॉम सिडनी विद लव’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। हालांकि उन्हें असली पहचान 2013 में रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ से मिली, जिसमें उनकी केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आई। इसके बाद एवलिन ने यारियां, मैं तेरा हीरो, नौटंकी साला, जब हैरी मेट सेजल और हिंदी मीडियम जैसी फिल्मों में काम कर अपनी पहचान मजबूत की।

उनकी आखिरी हिंदी रिलीज साहो रही, जिसके जरिए उन्होंने टॉलीवुड में भी कदम रखा। इसी दौरान उन्होंने सगाई की और तब से वह बड़े पर्दे से दूर हैं, हालांकि फैंस आज भी उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं। एवलिन इंस्टा पर एक्टिव रहती हैं। वो स्क्रीन में भले ही 7 साल से नहीं दिखी हैं। लेकिन सोशल मीडिया के जरिए वो लोगों को अपनी डेली लाइफ के अपडेट्स देती रहती हैं।फैंस उनके स्क्रीन पर लौटने के इंतजार में हैं। एवलिन जर्मनी में पली बढ़ी हैं। उनके पिता पंजाबी हिंदू और मां जर्मन थीं। उनका इंडिया से गहरा कनेक्शन है।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular