Friday, November 13, 2026
HomeLatest NewsJammu-Kashmir के पुंछ में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़, एक...

Jammu-Kashmir के पुंछ में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़, एक जवान घायल, सर्च ऑपरेशन जारी

Poonch Encounter: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के सुरनकोट के लसाना गांव में सोमवार रात आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक जवान घायल हो गया। आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना पर शुरू हुआ यह संयुक्त सर्च ऑपरेशन अभी जारी है।

Poonch Encounter News: जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले के एक गांव में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच कुछ देर गोलीबारी हुई. अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने तलाश अभियान शुरू किया था, जिसके बाद सुरनकोट के लसाना गांव में सोमवार रात को गोलीबारी की यह घटना हुई.

सेना की तरफ से सोशल मीडिया पर दी गई जानकारी

सेना की जम्मू स्थित ‘व्हाइट नाइट कोर’ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ”कल रात सुरनकोट के लसाना में पुलिस के साथ संयुक्त अभियान के दौरान सुरक्षा बलों का आतंकवादियों से आमना सामना हुआ. अभियान में अतिरिक्त जवानों को शामिल किया गया है और आतंकवादियों को भागने से रोकने के लिए तलाश अभियान जारी है.”

मुठभेड़ में सेना का एक जवान घायल

सेना की तरफ से जानकारी देते हुए बताया गया कि गोलीबारी में सेना का एक जवान घायल हो गया, जिसे बाद में अस्पताल ले जाया गया. जहां उसका उपचार चल रहा है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image