Friday, November 13, 2026
HomeUser Interest CategoryEntertainmentElvish Yadav News:एल्विश यादव के लिए राहत भरी खबर, कोर्ट ने दी...

Elvish Yadav News:एल्विश यादव के लिए राहत भरी खबर, कोर्ट ने दी जमानत,स्नेक वेनम केस में हुई थी गिरफ्तारी

नोएडा, गौतम बुद्ध नगर की एक अदालत ने यूट्यूबर सिद्धार्थ यादव उर्फ एल्विश यादव को संदिग्ध मादक पदार्थ मामले में शुक्रवार को जमानत दे दी.यह जानकारी उनके वकीलों ने दी. रेव पार्टी में सांपों के जहर की आपूर्ति करने के आरोप मे गिरफ्तार किए गए बिग बॉस विजेता एवं जानेमाने यूट्यूबर एल्विश यादव और उसके दो साथियों ईश्वर और विनय को आज गौतम बुद्ध नगर अदालत ने जमानत दे दी.पुलिस ने एल्विश को बीते रविवार को उस समय गिरफ्तार किया था जब वह नोएडा के सेक्टर 29 में किसी से मिलने आया था.

एल्विश और दो साथियों को जमानत

वरिष्ठ अधिवक्ता उमेश भाटी देवटा ने बताया कि एल्विश यादव, ईश्वर, विनय की जमानत पर आज अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जय हिंद कुमार सिंह की अदालत में सुनवाई हुई.उन्होंने बताया कि अधिवक्ताओं ने तीनों की तरफ से उनका पक्ष रखा.उन्होंने बताया, ‘‘नोएडा पुलिस द्वारा लगाई गई कुछ धाराएं अदालत ने कल खारिज कर दी थी.आज अदालत ने दोनों पक्षों के वकीलों की जिरह सुनने के बाद एल्विश और उसके साथियों को जमानत पर रिहा कर दिया. इस मामले में एल्विश की गिरफ्तारी के बाद थाना सेक्टर 20 पुलिस ने उसके दोस्त विनय और ईश्वर को भी गत 20 मार्च को गिरफ्तार कर लिया था.

अधिवक्ता उमेश भाटी ने बताया कि तीनों को अदालत ने 50-50 हजार रुपये के निजी मुचलके पर जमानत पर रिहा किया है.उन्होंने बताया कि संभवत आज शाम तक तीनों कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद लुक्सर जेल से रिहा हो जाएंगे. उनकी जमानत राशि भरने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है.

क्या था मामला ?

बिग बॉस विजेता एल्विश यादव समेत 6 लोगों के खिलाफ कोतवाली सेक्टर 49 में ‘पीपुल्स फॉर एनिमल संस्थान के पदाधिकारी गौरव गुप्ता ने सांपों के जहर की आपूर्ति करने के मामले में 2 नवंबर वर्ष 2023 को मामला दर्ज कराया था.इसके बाद इस मामले में पुलिस ने 4 सपेरे और एक अन्य को गिरफ्तार किया था. इस मामले में पुलिस ने एल्विश यादव को बीते रविवार को गिरफ्तार किया था.

पुलिस सूत्रों के अनुसार इस मामले में पुलिस ने पहले राहुल, टीटू नाथ, जयकारा नाथ, रघुनाथ आदि को गिरफ्तार किया था.सूत्रों के अनुसार इनके पास से बरामद सांप के जहर को प्रयोगशाला भेजा गया था. सूत्रों के अनुसार जहर की पुष्टि होने के बाद एल्विश यादव के खिलाफ पुलिस ने जांच शुरू की थी. इस मामले की जांच थाना सेक्टर 20 पुलिस को सौंपी गई थी और पुलिस ने 17 मार्च को एल्विश यादव को गिरफ्तार कर लिया था.

स्टिंग ऑपरेशन के आधार पर दर्ज हुई थी शिकायत

पुलिस सूत्रों के अनुसार एक NGO के सदस्य ने स्टिंग ऑपरेशन के आधार पर मामले की शिकायत नोएडा पुलिस से की थी.सूत्रों के अनुसार पुलिस ने सेक्टर-49 इलाके में छापा मारा और उस दौरान 5 आरोपी पकड़े गए थे.सूत्रों के अनुसार पुलिस को मौके से 20 मिलीलीटर ‘स्नेक वैनम’ (सांप का जहर) और 9 जहरीले सांप मिले थे. आरोपियों ने पूछताछ में बताया था कि एल्विश यादव की पार्टी में सांप की सप्लाई किया करते थे.

कानून के जानकारों के अनुसार सांपों के जहर सप्लाई करने व विष का कारोबार करने के आरोप में यू-ट्यूबर एल्विश यादव के खिलाफ कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने NDPS कानून के तहत कई धाराएं लगाई हैं.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image