Friday, November 13, 2026
HomeLatest NewsMaharashtra बिटकॉइन मामले में ईडी की कार्रवाई, गौरव मेहता के छत्तीसगढ़ स्थित...

Maharashtra बिटकॉइन मामले में ईडी की कार्रवाई, गौरव मेहता के छत्तीसगढ़ स्थित ठिकानों पर छापेमारी

मुंबई, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने चुनावी राज्य महाराष्ट्र के बिटकॉइन मामले से कथित तौर पर जुड़े गौरव मेहता के छत्तीसगढ़ स्थित परिसरों पर बुधवार को छापेमारी की. यह तलाशी मनीलॉन्ड्रिंग मामले की जारी जांच के तहत की जा रही है. सूत्रों ने बताया कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मेहता के ठिकानों पर धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के प्रावधानों के तहत छापेमारी की जा रही है.

बीजेपी ने सुप्रिया सुले पर लगाए हैं ये आरोप

बता दें कि भाजपा ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की नेता एवं बारामती से सांसद सुप्रिया सुले और कांग्रेस नेता नाना पटोले पर मौजूदा चुनावों में अवैध रूप से बिटकॉइन का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है. इसके नेताओं ने एक रिकॉर्डिंग सुनाई जिसमें सुले की आवाज होने का आरोप लगाया गया है. वहीं सुले ने आरोपों से इनकार किया है. महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए बुधवार को मतदान जारी है.

क्या है पूरा मामला ?

सूत्रों ने बताया कि ईडी मेहता और कुछ अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है, जिन पर आरोप है कि उन्होंने भोले-भाले लोगों से बिटकॉइन के रूप में भारी धनराशि (जिसका मूल्य 2017 में 6,600 करोड़ रुपये था) एकत्र की और उनसे बिटकॉइन के रूप में 10 प्रतिशत मासिक ‘रिटर्न’ का झूठा वादा किया. यह मामला महाराष्ट्र और दिल्ली में दर्ज पुलिस प्राथमिकी से संबंधित है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image