Friday, July 17, 2026
HomeLatest Newsमहादेव ट्रेडिंग केस में ED का बड़ा एक्शन, राजस्थान समेत कई राज्यों...

महादेव ट्रेडिंग केस में ED का बड़ा एक्शन, राजस्थान समेत कई राज्यों में छापेमारी, श्रीगंगानगर-जयपुर में भाजपा नेता के ठिकानों पर रेड

Rajasthan ED Raid: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने महादेव ट्रेडिंग मामले में मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत राजस्थान, दिल्ली और बिहार समेत कई राज्यों में छापेमारी की। राजस्थान में श्रीगंगानगर के भाजपा नेता एवं कारोबारी अशोक चांडक के चार ठिकानों और जयपुर के वैशाली नगर स्थित एक स्थान पर तलाशी ली गई।

Rajasthan ED Raid: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार सुबह महादेव ट्रेडिंग मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के तहत राजस्थान सहित कई राज्यों में एक साथ बड़ी छापेमारी की. यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA) के तहत की जा रही है.

राजस्थान में ईडी की टीमों ने भाजपा नेता एवं श्रीगंगानगर के कारोबारी अशोक चांडक से जुड़े 4 ठिकानों पर और जयपुर के वैशाली नगर स्थित एक स्थान पर सर्च किया. इसके अलावा चांडक के रिश्तेदारों और उनसे जुड़े अन्य लोगों के ठिकानों पर भी तलाशी ली गई.

दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड खंगाल रही ईडी

सूत्रों के मुताबिक, ईडी की टीमें छापेमारी के दौरान मिले दस्तावेज, डिजिटल रिकॉर्ड, निवेश से जुड़े कागजात और वित्तीय लेन-देन की गहन जांच कर रही हैं. जांच एजेंसी का फोकस संदिग्ध आर्थिक लेन-देन और मनी ट्रेल की पड़ताल पर है.

राजस्थान, दिल्ली और बिहार में एक साथ कार्रवाई

ईडी सूत्रों के अनुसार, महादेव ट्रेडिंग मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के सिलसिले में राजस्थान, दिल्ली और बिहार सहित कई राज्यों में एक साथ कार्रवाई की गई है. एजेंसी विभिन्न स्थानों पर एक साथ सर्च ऑपरेशन चलाकर वित्तीय नेटवर्क और संदिग्ध निवेश की जांच कर रही है.

जांच जारी, बड़े खुलासे की संभावना

फिलहाल ईडी की कार्रवाई जारी है. सूत्रों का कहना है कि तलाशी पूरी होने के बाद मामले में महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य सामने आ सकते हैं. जांच के आधार पर एजेंसी आगे की कानूनी कार्रवाई कर सकती है.

ये भी पढ़ें: ‘मैं 20 जुलाई तक ज़िंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर वापस आऊंगा’, अनशन के 20वें दिन बोले सोनम वांगचुक


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image