Saturday, May 16, 2026
HomeLatest Newsसंन्यास के बाद Dinesh Karthik को मिली नई जिम्मेदारी,RCB ने बनाया बल्लेबाजी...

संन्यास के बाद Dinesh Karthik को मिली नई जिम्मेदारी,RCB ने बनाया बल्लेबाजी कोच और मेंटोर

बेंगलुरू,भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को सोमवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का बल्लेबाजी कोच और मेंटोर बनाया गया.कार्तिक ने पिछले महीने क्रिकेट को अलविदा कह दिया था.

RCB ने एक्स पर लिखा,’ दिनेश कार्तिक का आरसीबी में स्वागत है.डीके आरसीबी पुरूष टीम के बल्लेबाजी कोच और मेंटोर होंगे.इसमें आगे लिखा गया,’ आप क्रिकेट से इंसान को बाहर कर सकते हैं लेकिन इंसान के भीतर से क्रिकेट नहीं निकाल सकते.उन्हें प्यार दीजिये.’

कार्तिक ने कहा,’ पेशेवर स्तर पर कोचिंग को लेकर रोमांचित हूं.जीवन के इस नये अध्याय को लेकर भी काफी रोमांचित हूं.उम्मीद है कि एक खिलाड़ी के तौर पर मेरा अनुभव काम आएगा.”

कार्तिक ने IPL के पिछले सत्र में RCB के लिए 187 . 36 के स्ट्राइक रेट से 326 रन बनाए.RCB के एलिमिनेटर में राजस्थान रॉयल्स से हारने के बाद उन्हें भावभीनी विदाई दी गई थी.आरसीबी ने आईपीएल के 17 सत्र में एक भी बार खिताब नहीं जीता है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular