Saturday, May 16, 2026
HomeUser Interest CategoryEntertainmentTere Ishk Mein Box Office Collection: फिल्म 'तेरे इश्क में' को मिल...

Tere Ishk Mein Box Office Collection: फिल्म ‘तेरे इश्क में’ को मिल रहा दर्शकों का खूब प्यार, बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ रुपए की कमाई

Tere Ishk Mein Box Office Collection: धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। फिल्म ने रिलीज के बाद अब तक भारत में 31.63 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

Tere Ishk Mein Box Office Collection: राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले अभिनेता धनुष और कृति सेनन अभिनीत फिल्म ‘तेरे इश्क में’ ने देशभर की टिकट खिड़की पर अब तक 31.63 करोड़ रुपये की कमाई की. फिल्म निर्माताओं ने यह जानकारी दी.

फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय ने किया है. भूषण कुमार की टी-सीरीज और कलर येलो प्रोडक्शंस द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म का संगीत ए आर रहमान ने दिया है. यह फिल्म शुक्रवार को हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई.

फिल्म ने 31.63 करोड़ कमाए

निर्माताओं ने रविवार को सोशल मीडिया मंच पर देशभर की टिकट खिड़की पर फिल्म की कमाई के आंकड़े साझा किए. पोस्ट में फिल्म का पोस्टर दिखाया गया है जिस पर फिल्म की कमाई के आंकड़े लिखे हैं. फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 15.06 करोड़ रुपये की कमाई की और अगले दिन 16.57 करोड़ रुपये कमाए. अब तक फिल्म की कुल कमाई का आंकड़ा 31.63 करोड़ रुपये रहा. कैप्शन में लिखा था, ‘तेरे इश्क में अब दुनिया भर के सिनेमाघरों में, हिंदी, तमिल और तेलुगु में. अभी अपनी टिकट बुक करें.’

दर्शकों को खूब पसंद आ रही मूवी

फिल्म की सबसे बड़ी ताकत इसकी इमोशनल कहानी, शानदार निर्देशन और धनुष का इंटेंस परफॉर्मेंस है। दर्शक एकतरफा प्यार की कहानी को शंकर के नजरिए से दिखाए गए नए अंदाज़ में काफी पसंद कर रहे हैं। कृति सेनन की दमदार परफॉर्मेंस और उनकी स्क्रीन प्रेज़ेंस भी दर्शकों को प्रभावित कर रही है।

ये भी पढ़ें: Most Sixes in ODI Cricket: वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बने रोहित शर्मा, इस खिलाड़ी को छोड़ा पीछे

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular