Saturday, May 23, 2026
HomeLatest NewsDelhi Weather Update: दिल्ली को भीषण गर्मी से मिली हल्की राहत,बारिश के...

Delhi Weather Update: दिल्ली को भीषण गर्मी से मिली हल्की राहत,बारिश के बाद मौसम सुहावना,इस बीच IMD ने जारी किया ये अलर्ट

नई दिल्ली,राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लंबे समय से भीषण गर्मी से बेहाल दिल्लीवासियों के लिए गुरुवार की सुबह सुहावनी रही और कुछ हिस्सों में हल्की बारिश भी हुई.भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज दिल्ली में दिन के दौरान बादल छाए रहने, हल्की बारिश होने और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है. साथ ही बादलों की गरज और बिजली की चमक के साथ धूल भरी आंधी चलने का भी अनुमान है.

दिल्ली-NCR में हल्की बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने बताया कि गुरुवार को दोपहर से पहले दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (दिल्ली-NCR) और आसपास के भागों में हल्की से मध्यम बारिश होने और 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार और शनिवार को भी बादल छाए रहने, बारिश होने और धूल भरी आंधी आने की संभावना जताई है.

अधिकतम तापमान 42 डिग्री रहने का अनुमान

दिल्ली में गुरुवार को सुबह 8.30 बजे सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 67 प्रतिशत दर्ज किया गया.साथ ही न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.मौसम विभाग ने बताया कि राजधानी में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular