Friday, July 24, 2026
HomeIndiaसीजेपी और सरकार के बीच आज फिर बातचीत, कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में दूसरे...

सीजेपी और सरकार के बीच आज फिर बातचीत, कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में दूसरे दौर की वार्ता

CJP Delhi Protest: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और केंद्र सरकार के बीच शुक्रवार को दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में दूसरे दौर की वार्ता होगी। पहले दौर की बातचीत बेनतीजा रहने के बाद दोनों पक्ष तटस्थ स्थान पर मिलने पर सहमत हुए।

CJP Delhi Protest: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और केंद्र सरकार के बीच शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में दूसरे दौर की वार्ता होगी. इससे पहले 20 जुलाई को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के आवास पर हुई बैठक किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी थी.

सरकार ने गुरुवार को दावा किया था कि उसने CJP को बातचीत के लिए चार बार औपचारिक प्रस्ताव भेजे, लेकिन प्रतिनिधि वार्ता में शामिल नहीं हुए. वहीं, CJP का कहना था कि वह किसी केंद्रीय मंत्री के आवास पर नहीं, बल्कि तटस्थ (न्यूट्रल) स्थान पर बातचीत चाहते हैं. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में बैठक पर सहमति बनी.

सोनम वांगचुक ने खत्म किया अनशन

वार्ता से पहले आंदोलन से जुड़ा एक बड़ा घटनाक्रम भी सामने आया. सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने 26 दिन बाद अपनी भूख हड़ताल समाप्त कर दी. गुरुवार देर रात गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह ने उन्हें जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया. वांगचुक ने बताया कि विभिन्न राजनीतिक दलों के सांसदों की अपील, सरकार के साथ हुई बातचीत और कुछ आश्वासनों के बाद उन्होंने यह फैसला लिया.

दिल्ली में 17 मेट्रो स्टेशन अस्थायी रूप से बंद

CJP के देशव्यापी प्रदर्शन के आह्वान और हाल के घटनाक्रम को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. एहतियातन राजीव चौक और लोक कल्याण मार्ग सहित 17 मेट्रो स्टेशनों को अस्थायी रूप से बंद किया गया है. इससे पहले देर रात संसद मार्ग पर कुछ प्रदर्शनकारियों द्वारा बैरिकेड्स तोड़े जाने की घटना भी सामने आई थी. इसके बाद पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए हैं.

ये भी पढ़ें: CM भजनलाल शर्मा ने प्रमुख आस्था धामों के विकास कार्यों की समीक्षा की, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के दिए निर्देश


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image