Saturday, October 31, 2026
HomeLatest NewsiPhone 16 प्रो मैक्स की तस्करी करते दिल्ली एयरपोर्ट पर महिला गिरफ्तार,...

iPhone 16 प्रो मैक्स की तस्करी करते दिल्ली एयरपोर्ट पर महिला गिरफ्तार, बैग में टिशू पेपर में लपेटकर रखे 26 मोबाइल जब्त

नई दिल्ली, दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने एक महिला यात्री के बैग में छिपाकर रखे गए आईफोन-16 प्रो मैक्स के 26 मोबाइल फोन जब्त किए. सीमा शुल्क विभाग द्वारा बुधवार को जारी बयान के मुताबिक हांगकांग से दिल्ली आ रही एक महिला यात्री को मंगलवार को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रोका गया. महिला की उम्र 35 से 40 के बीच बताई गई है. बयान में कहा गया कि महिला यात्री और उसके सामान की तलाशी पर बैग में टिशू पेपर में लपेटकर रखे गए आईफोन 16 प्रो मैक्स के 26 मोबाइल फोन बरामद किए गए.

महिला को गिरफ्तार नहीं किया गया, लेकिन यह पता लगाने के लिए जांच चल रही है कि क्या ये इकलौती घटना है या महंगे इलेक्ट्रॉनिक सामान से संबंधित किसी बड़े तस्करी गिरोह का मामला है. बयान में कहा गया,”बरामद किए गए आईफोन को सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 की धारा 110 के तहत जब्त कर लिया गया. मामले में जांच की जा रही है.”सीमा शुल्क विभाग ने जब्त किए गए आईफोन का कुल मूल्य लगभग 30,66,328 रुपये आंका है.

iPhone 16 प्रो मैक्स हाल ही में हुआ है लॉन्च

बता दें कि आईफोन-16 प्रो मैक्स को पिछले महीने लांच किया गया है. प्रो मैक्स, ऐप्पल के मोबाइल फोन आईफोन-16 सीरीज का शीर्ष मॉडल है. ऐप्पल इंडिया की बेवसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार बाजार में इन फोन की खेप की अनुमानित कीमत 37 लाख रुपये से अधिक है.बयान में कहा गया है कि सीमा शुल्क विभाग महंगे इलेक्ट्रॉनिक सामान के आयात के संबंध में नियमों का क्रियान्वयन और इस संबंध में निगरानी जारी रखे हुए है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image