Wednesday, May 27, 2026
HomeLatest Newsबेटी ने किया प्रेम विवाह तो माता-पिता ने खुद को दी ऐसी...

बेटी ने किया प्रेम विवाह तो माता-पिता ने खुद को दी ऐसी सजा

पाली। शहर के सदर थाना क्षेत्र से एक दपंति द्वारा आत्महत्या का मामला सामने आया है जानकारी के अनुसार जोधपुर रोड घुमटी के निकट अधेड़ उम्र के पति-पत्नी ने ट्रेन के आगे कूद कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. पुलिस ने बताया कि पति-पत्नी ने तेज रफ्तार से आ रही जोधपुर-इंदौर ट्रेन के आगे छलांग लगा दी. हादसे में दोनों पति-पत्नी का मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद दोनों के शव के कई टुकड़े हो गए. सूचना मिलने पर सदर थाना एएसआई सत्यनारायण राजपुरोहित मौके पर पहुंचे. मृतकों के शव को बांगड़ हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हाउसिंग बोर्ड निवासी अशोक व्यास और उनकी पत्नी मीना व्यास की बेने प्रेम विवाह कर लिया था जिसके बाद से दोनो पति-पत्नी आहत थे. इसलिए दोनो बुर्जग दंपति ने अपनी जीवन लीला समाप्त करने का फैसला लिया. और मंगलवार सुबह जोधपुर की तरफ से आ रही जोधपुर-इंदौर एक्सप्रेस के सामने आकर आत्महत्या कर ली.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image