Friday, November 6, 2026
HomeLatest Newsवियतनाम में तूफान 'यागी' का कहर, मरने वालों की संख्या बढ़कर 141...

वियतनाम में तूफान ‘यागी’ का कहर, मरने वालों की संख्या बढ़कर 141 पहुंची, 69 लोग लापता

हनोई, चक्रवात ‘यागी’ के कारण वियतनाम के उत्तरी क्षेत्र में अचानक आई बाढ़ में 16 लोगों की मौत हो गई और इसी के साथ चक्रवात से जुड़ी घटनाओं में जान गंवाने वालों की संख्या बुधवार को बढ़कर 141 ​​हो गई जबकि बड़ी संख्या में लोग लापता हैं.

बाढ़ के पानी से लैंग नू गांव तबाह

वियतनाम के सरकारी प्रसारक ‘वीटीवी’ ने बताया कि लाओ काई प्रांत में मंगलवार को पहाड़ से बहते बाढ़ के पानी से लैंग नू गांव तबाह हो गया. इस गांव में 35 परिवार रहते थे.‘वीटीवी’ ने अपनी खबर में बताया कि बचावकर्मियों ने 16 शव बरामद किए हैं और करीब 40 लोगों की तलाश जारी है.

141 की मौत, 69 लोग लापता

रिपोर्ट के अनुसार बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन से जुड़ी घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़कर 141 हो गई है जबकि 69 लोग लापता हैं और सैकड़ों लोग घायल हुए हैं. तूफान ‘यागी’ दशकों में वियतनाम में आने वाला सबसे शक्तिशाली तूफान है. यह शनिवार को 149 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ़्तार से तट से टकराया था.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image