Friday, November 6, 2026
HomeLatest NewsHurricane Kirk: अटलांटिक महासागर में चक्रवात ‘किर्क’ मजबूत हो कर श्रेणी 3...

Hurricane Kirk: अटलांटिक महासागर में चक्रवात ‘किर्क’ मजबूत हो कर श्रेणी 3 के तूफान में बदला, इसके और अधिक शक्तिशाली होने की संभावना

मियामी (अमेरिका), अटलांटिक महासागर में उठा चक्रवात ‘किर्क’ बुधवार को मजबूत होकर श्रेणी 3 के तूफान में तब्दील हो गया और इसके तेजी से प्रचंड तूफान में बदलने की आशंका है. हालांकि तटीय क्षेत्रों में कोई निगरानी या चेतावनी जारी नहीं की गई थी तथा तूफान प्रणाली को अब तक मैदानी भाग के लिए खतरा नहीं माना गया था.

किर्क श्रेणी 3 के तूफान में हुआ तब्दील

मियामी स्थित ‘यूएस नेशनल हरिकेन सेंटर’ ने कहा कि ‘किर्क’ मजबूत हो कर श्रेणी 3 के तूफान में तब्दील हो गया है. तूफान का प्रभाव लेसर एंटिलीज से लगभग 1,855 किलोमीटर पूर्व-उत्तरपूर्व में था तथा इसकी अधिकतम गति 195 किलोमीटर प्रति घंटा थी. तूफान 19 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है. इस सप्ताह इसके उत्तर-उत्तर-पश्चिम और उत्तर की ओर धीरे-धीरे बढ़ने की उम्मीद है.

चक्रवात के कारण विशाल लहरें उठ सकती हैं

‘यूएस नेशनल हरिकेन सेंटर’ ने कहा कि चक्रवात के कारण समुद्र में विशाल लहरें उठ सकती हैं जिससे सर्फिंग करना जानलेवा हो सकता है. चक्रवात सप्ताहांत तक लीवार्ड द्वीप समूह और बरमूडा के कुछ हिस्सों को प्रभावित कर सकता है.

‘किर्क’ के प्रभाव में वृद्धि के बीच अमेरिका के दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र में कई लोग अब भी पानी, मोबाइल फोन सेवा और बिजली से वंचित हैं. बचाव दल उन लोगों की तलाश कर रहे हैं जो पिछले सप्ताह श्रेणी चार के तूफान ‘हेलेन’ के कारण लापता हैं.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image