Wednesday, August 5, 2026
HomeLatest Newsमानसून सत्र से पहले कांग्रेस की रणनीति तय, इन मुद्दों पर सरकार...

मानसून सत्र से पहले कांग्रेस की रणनीति तय, इन मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी

Congress Meeting On Monsoon Session: संसद के मानसून सत्र से पहले सोनिया गांधी की अध्यक्षता में हुई कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में सरकार को घेरने की रणनीति तय की गई। बैठक में मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी समेत कई नेता मौजूद रहे। कांग्रेस ने NEET, पेपर लीक, बढ़ती महंगाई और राम मंदिर चंदा, एथेनॉल ब्लैंडिंग जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का फैसला किया।

Congress Meeting On Monsoon Session: संसद के आगामी मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने अपनी रणनीति स्पष्ट कर दी है. कांग्रेस संसदीय दल (CPP) की चेयरपर्सन सोनिया गांधी की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित बैठक में पार्टी ने सत्र के दौरान उठाए जाने वाले प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की. मीटिंग में मल्लिकार्जुन खरगे,राहुल गांधी सहित कांग्रेस संसदीय दल के सदस्य मौजूद रहे.

इन मुद्दों पर सरकार को घेरेगी कांग्रेस

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा कि ‘चंदा चोरी-आस्था से धोखा, प्रश्नपत्र लीक और शिक्षा व्यवस्था का सुनियोजित पतन, संस्थानों पर कब्जा, राजनीतिक दलों को तोड़ना, अनेक घोटाले और भ्रष्टाचार के आरोप, कमरतोड़ महंगाई, विदेश नीति की विफलताएं और रणनीतिक भूलें, 3.5 करोड़ वाहन मालिकों पर एथेनॉल मिश्रण (ब्लेंडिंग) थोपना, बेलगाम वनों की कटाई तथा एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यकों के अधिकारों पर लगातार हमले’ ऐसे प्रमुख मुद्दे हैं जिन पर कांग्रेस मानसून सत्र में मोदी सरकार से जवाब मांगेगी.

कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कही ये बात

बैठक के बाद कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि मानसून सत्र के दौरान पार्टी सरकार को कई अहम मुद्दों पर घेरने की तैयारी कर चुकी है. उन्होंने कहा कि बैठक में यह तय किया गया कि कांग्रेस NEET परीक्षा, पेपर लीक, बढ़ती महंगाई और राम मंदिर से जुड़ा चंदा चोरी, एथनॉल से जुड़ा विषय समेत कई अन्य मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी.

परिसीमन बिल का करेगी विरोध

कांग्रेस वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने कहा कि सरकार यदि परिसीमन बिल लाती है, तो कांग्रेस उसका पुरजोर विरोध करेगी. उनका कहना था कि इस तरह के संवेदनशील विषय पर व्यापक राजनीतिक सहमति और सभी राज्यों के हितों को ध्यान में रखना आवश्यक है.

ये भी पढ़ें: ‘उत्तराखंड में योग्यता नहीं, तय रेट पर मिल रही नौकरियां’, राहुल गांधी का भाजपा सरकार पर तीखा हमला


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image