Saturday, October 17, 2026
HomeLatest Newsभाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बयान के विरोध में कांग्रेस का प्रदेशव्यापी...

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बयान के विरोध में कांग्रेस का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन, पुतला जलाकर जताया आक्रोश

भाजपा के राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के कथित तौर पर पाकिस्तान के पक्ष में दिए गए बयान के विरोध में शनिवार को प्रदेशभर में कांग्रेस ने विरोध-प्रदर्शन किया।

जयपुर। भाजपा के राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के कथित तौर पर पाकिस्तान के पक्ष में दिए गए बयान के विरोध में शनिवार को प्रदेशभर में कांग्रेस ने विरोध-प्रदर्शन किया। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर जिला कांग्रेस कमेटियों, अग्रिम संगठनों तथा पार्टी के विभिन्न विभागों एवं प्रकोष्ठों के कार्यकर्ताओं ने मदन राठौड़ का पुतला जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं मीडिया चेयरपर्सन स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि पाकिस्तान लगातार भारत में आतंकवाद और अलगाववादी गतिविधियों को बढ़ावा देता रहा है, जिसके चलते देश के अनेक निर्दोष नागरिकों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। उन्होंने कहा कि पुलवामा में हुए आत्मघाती हमले में 40 भारतीय जवान शहीद हुए थे, वहीं पिछले वर्ष पहलगाम में आतंकवादियों ने 26 निर्दोष नागरिकों की हत्या कर दी थी।

चतुर्वेदी ने कहा कि पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी लंबे समय से भारत में अशांति फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे संवेदनशील मुद्दे पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ द्वारा कथित तौर पर पाकिस्तान के पक्ष में खड़े होने संबंधी बयान देना देश के वीर सैनिकों, शहीदों तथा आतंकवादी घटनाओं में अपने परिजनों को खोने वाले परिवारों का अपमान है।

उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के इस बयान के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेशभर में प्रदर्शन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। कांग्रेस ने इस मामले में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के बयान की कड़ी निंदा करते हुए विरोध दर्ज कराया।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image