Saturday, May 16, 2026
HomeLatest NewsDelhi Elections 2025: दिल्ली के लिए कांग्रेस ने 3 बड़ी गारंटियों का...

Delhi Elections 2025: दिल्ली के लिए कांग्रेस ने 3 बड़ी गारंटियों का किया ऐलान, जानें अब तक क्या-क्या किए वादे ?

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस ने आज 3 बड़ी गारंटियों का ऐलान किया है. कांग्रेस ने गुरुवार को कहा कि अगर वह दिल्ली में सत्ता में आई तो राष्ट्रीय राजधानी के निवासियों को 500 रुपये में एलपीजी (घरेलू रसोई गैस) सिलेंडर, मुफ्त राशन किट और 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देगी.

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने यहां AICC के दिल्ली प्रभारी काजी निजामुद्दीन और कांग्रेस की दिल्ली इकाई के प्रमुख देवेंद्र यादव के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह घोषणा की. रेड्डी ने कहा, ”कांग्रेस अगर दिल्ली में सत्ता में आती है तो वह अपनी 5 गारंटी पूरी करेगी.’’

महिलाओं के लिए प्यारी दीदी योजना

कांग्रेस ने 6 जनवरी को अपनी ‘प्यारी दीदी योजना’ की घोषणा की थी, जिसमें सत्ता में आने पर दिल्ली की महिलाओं को 2,500 रुपये मासिक आर्थिक सहायता देने का वादा किया गया. पार्टी ने 8 जनवरी को अपनी ‘जीवन रक्षा योजना’ की घोषणा की, जिसके तहत 25 लाख रुपये तक का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा देने का वादा किया गया.

बेरोजगार युवाओं को 1 साल तक हर महीने 8,500 रुपए देने का वादा

पार्टी ने रविवार को दिल्ली में शिक्षित बेरोजगार युवाओं को 1 साल तक हर महीने 8,500 रुपये देने का भी वादा किया. गौरतलब है कि दिल्ली में 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान 5 फरवरी को होगा और मतों की गिनती 8 फरवरी को होगी.

इस खबर को भी पढ़ें: Mahakumbh 2025: भक्ति के रंग में रंगा Google,महाकुंभ सर्च करते ही होने लगती है गुलाबी फूलों की बारिश

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular