Monday, April 20, 2026
HomeLatest NewsAssam Assembly Election 2026: असम चुनाव में घुसपैठ और गमोसा विवाद गरमाया,...

Assam Assembly Election 2026: असम चुनाव में घुसपैठ और गमोसा विवाद गरमाया, भाजपा अध्यक्ष का कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला

नितिन नवीन ने असम में चुनावी सभा के दौरान भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पर आरोप लगाया कि सत्ता में रहते हुए उसने बांग्लादेशी घुसपैठियों को राज्य में प्रवेश करने दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अवैध प्रवास पर लगाम लगाई है। नवीन ने राहुल गांधी पर असमी संस्कृति के प्रतीक ‘गमोसा’ का सम्मान न करने का भी आरोप लगाया और कहा कि भाजपा शासन में राज्य में विकास और स्थिरता आई है।

Assam Assembly Election 2026: जागीरोड। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को कांग्रेस पर आरोप लगाया कि जब वह सत्ता में थी, तब उसने असम में अवैध रूप से बांग्लादेशियों को राज्य में दाखिल होने में मदद की। उन्होंने दावा किया कि असम की सत्ता में आने के बाद भाजपा ने बांग्लादेशियों की घुसपैठ पर लगाम लगाई।

भाजपा ने बांग्लादेशी घुसपैठ को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना

नवीन ने मोरीगांव जिले में भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में आयोजित एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली में एक कार्यक्रम में उन्हें भेंट किए जाने पर असमी संस्कृति के प्रतीक पारंपरिक ‘गमोसा’ को नहीं पहना, जिससे राज्य के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘लेकिन वह (गांधी) नियमित रूप से मस्जिदों में जाते हैं और खुशी-खुशी नमाजी टोपी पहनते हैं।’’

Nitin Nabin  | Jago India Jago

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कांग्रेस पर घुसपैठियों का समर्थन करने का आरोप लगाया। नवीन ने कहा, ‘‘उन्होंने बांग्लादेशी घुसपैठियों को देश में प्रवेश करने की अनुमति दी थी। राज्य की भाजपा सरकार इस प्रवृत्ति को उलट रही है और अवैध प्रवासियों को बाहर का रास्ता दिखा रही है।’’ उन्होंने दावा किया कि भाजपा के 10 साल के शासनकाल में असम में चौतरफा विकास हुआ।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘लोगों को उससे पहले की स्थिति को याद रखना चाहिए। उग्रवाद, हिंसा, निवेशकों के पलायन और युवाओं के टूटे सपने चर्चा का मुख्य विषय थे। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।’’ असम की 126 सदस्यीय विधानसभा के लिए नौ अप्रैल को मतदान होगा, जबकि परिणाम चार मई को घोषित किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें: Rahul Gandhi Kerala Rally : राहुल गांधी ने चुनावी रैली में केरल की नर्सों और खाड़ी देशों में रहने वाले प्रवासी भारतीयों की प्रशंसा की

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular