Monday, April 20, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessShare Market Today Update : शेयर बाजार में वित्त वर्ष 2025-26 के...

Share Market Today Update : शेयर बाजार में वित्त वर्ष 2025-26 के अंतिम कारोबारी दिन तेज गिरावट, सेंसेक्स 1,636 अंक लुढ़का

बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 में वित्त वर्ष के अंतिम कारोबारी दिन भारी गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 1,636 अंक गिरकर 71,947 पर और निफ्टी 488 अंक टूटकर 22,331 पर बंद हुआ। ब्रेंट क्रूड की कीमतों में तेजी, पश्चिम एशिया में जारी तनाव और विदेशी निवेशकों की बिकवाली से बाजार पर दबाव रहा। बैंकिंग और वित्तीय शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखी गई।

Share Market Update Today : शेयर बाजार में वित्त वर्ष 2025-26 के अंतिम कारोबारी दिन तेज गिरावट, सेंसेक्स 1,636 अंक लुढ़कामुंबई। स्थानीय शेयर बाजारों में सोमवार का चालू वित्त वर्ष के अंतिम कारोबारी सत्र में तेज गिरावट आई और बीएसई सेंसेक्स 1,636 अंक लुढ़क गया जबकि एनएसई निफ्टी 488 अंक के नुकसान में रहा। पश्चिम एशिया में संघर्ष जारी रहने और कच्चे तेल के दाम में तेजी से निवेशकों की धारणा पर प्रतिकूल असर पड़ा है। एशियाई बाजारों में कमजोर रुख और विदेशी संस्थागत निवेशकों की निरंतर पूंजी निकासी ने भी घरेलू शेयर बाजारों में नरमी के रुख को बढ़ाया है।

बाजार में लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में गिरावट रही और तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 1,635.67 अंक यानी 2.22 प्रतिशत टूटकर 71,947.55 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान, यह 1,809.09 अंक तक लुढ़क गया था। पचास शेयरों पर आधारित एनएसई निफ्टी 488.20 अंक यानी 2.14 प्रतिशत टूटकर 22,331.40 अंक पर बंद हुआ।

Share Market Update Today | Jago India Jago

इन शेयरों में आई भयंकर गिरावट

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में बजाज फाइनेंस, भारतीय स्टेट बैंक, इंटरग्लोब एविएशन, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक सबसे अधिक नुकसान में रहीं। दूसरी ओर, टेक महिंद्रा और पावर ग्रिड लाभ में रहें। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 2.18 प्रतिशत बढ़कर 115.1 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।वित्त वर्ष 2025-26 में, बीएसई का मानक सूचकांक 5,467.37 अंक यानी सात प्रतिशत लुढ़का, जबकि निफ्टी सूचकांक 1,187.95 अंक यानी पांच प्रतिशत नीचे आया। एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और हांगकांग का हैंग सेंग भी नुकसान में रहे। वहीं चीन का शंघाई एसएसई कम्पोजिट बढ़त में रहा।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर के कारोबार में मामूली बढ़त थी। अमेरिकी बाजार में शुक्रवार को भारी गिरावट दर्ज की गई। लाइवलॉन्ग वेल्थ के संस्थापक और अनुसंधान विश्लेषक हरिप्रसाद के ने कहा, ‘‘भारतीय शेयर बाजारों में गिरावट जारी रही। लगातार वैश्विक अनिश्चितताओं और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच तेज बिकवाली से दोनों मानक सूचकांक दो प्रतिशत से अधिक लुढ़क गए।’’ शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 4,367.30 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 3,566.15 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

विदेशी निवेशकों ने मार्च में घरेलू शेयर बाजार से 1.14 लाख करोड़ रुपये (लगभग 12.3 अरब डॉलर) निकाले हैं। सेंसेक्स शुक्रवार को 1,690.23 अंक टूटा था जबकि निफ्टी में 486.85 अंक में गिरावट आई थी। शेयर बाजार मंगलवार को ‘महावीर जयंती’ के मौके पर बंद रहेंगे।

ये भी पढ़ें: Indian Economy Today Strong : निर्मला सीतारमण बोली– देश को नीचा दिखाने का प्रयत्न नहीं करे विपक्ष, प्रधानमंत्री की साख दुनिया में सबसे ऊपर

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular