Saturday, May 30, 2026
HomeLatest NewsRahul Gandhi Kerala Rally : राहुल गांधी ने चुनावी रैली में केरल...

Rahul Gandhi Kerala Rally : राहुल गांधी ने चुनावी रैली में केरल की नर्सों और खाड़ी देशों में रहने वाले प्रवासी भारतीयों की प्रशंसा की

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केरल की नर्सों और खाड़ी देशों में काम कर रहे प्रवासी भारतीयों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि उनकी मां सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती हैं और केरल की नर्सें उनकी देखभाल कर रही हैं, जिससे उन्हें निश्चिंतता मिलती है। राहुल ने कहा कि केरल की नर्सें अपने दयालु और सहानुभूतिपूर्ण स्वभाव के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध हैं। उन्होंने यह भी कहा कि खाड़ी क्षेत्र, खासकर दुबई के विकास में केरल के लोगों का बड़ा योगदान रहा है।

Rahul Gandhi rally Kerala : कोट्टायम। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को खाड़ी देशों में कार्यरत नर्स और केरल के प्रवासी भारतीयों के प्रति आभार व्यक्त किया। गांधी ने अथिरमपुझा में चुनावी रैली में कहा कि उनकी मां सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने कहा, “मैं यहां निश्चिंत हूं क्योंकि केरल की नर्सें वहां मेरी मां की देखभाल कर रही हैं। वे दयालु और सौम्य हैं। इसीलिए मैं यहां निश्चिंत हूं।”

केरल की नर्सें दयालुता और सेवा के लिए दुनिया भर में मशहूर : राहुल

राहुल गांधी ने कहा कि अन्यथा, उन्हें चिंता होती कि उनकी मां ठीक हैं या नहीं। उन्होंने सवाल किया, “तो मुझे निश्चिंतता का भाव कौन दे रहा है? केरल की महिलाएं। जब मैं यहां बोल रहा हूं तो, वे वहां देखभाल कर रही हैं। तो क्या मैं केरल की महिलाओं की रक्षा नहीं कर सकता?” उन्होंने कहा कि केरल की नर्स अपने सहानुभूतिपूर्ण और सौम्य स्वभाव के लिए विश्व स्तर पर विख्यात हैं।

गांधी ने खाड़ी देशों में रहने वाले केरल के प्रवासियों की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा, “आप पश्चिम एशिया जाइए और वहां केरल के लोगों का कमाल देखिए। दुबई को दुबई ने नहीं बनाया, बल्कि केरल के लोगों ने दुबई का निर्माण किया है। बात सीधी सी है।” उन्होंने कहा कि केरल के लोगों ने अपने चरित्र, अपने विचारों और लोगों के प्रति अपने व्यवहार के कारण दुबई का निर्माण किया है। उन्होंने कहा कि वायनाड से पांच साल तक सांसद रहने के दौरान उन्होंने ये गुण केरल से सीखे हैं।

ये भी पढ़ें: Iran Israel War: इजराइल की हाइफा ऑयल रिफाइनरी पर मिसाइल हमला, ईरान का दावा- डिफेंस सिस्टम किया ध्वस्त

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image