Sunday, September 13, 2026
HomeLatest Newsनिर्दलीय प्रत्याशी अमरचंद की गुण्डागर्दी के खिलाफ राज्य निर्वाचन आयोग को शिकायत

निर्दलीय प्रत्याशी अमरचंद की गुण्डागर्दी के खिलाफ राज्य निर्वाचन आयोग को शिकायत

निर्दलीय प्रत्याशी अमरचंद कुमावत और उनके समर्थकों के खिलाफ राज्य निर्वाचन आयोग में शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत झोटवाड़ा रिटर्निंग अधिकारी को भी दी गई है, जिसमें निर्दलीय प्रत्याशी देवेन्द्र कुमार शर्मा ने अमरचंद कुमावत और उनके समर्थकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

जयपुर नगर निगम के वार्ड 35 में मतदान के बाद चुनावी विवाद सामने आया है। निर्दलीय प्रत्याशी अमरचंद कुमावत और उनके समर्थकों के खिलाफ राज्य निर्वाचन आयोग में शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत झोटवाड़ा रिटर्निंग अधिकारी को भी दी गई है, जिसमें निर्दलीय प्रत्याशी देवेन्द्र कुमार शर्मा ने अमरचंद कुमावत और उनके समर्थकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

देवेन्द्र कुमार शर्मा का आरोप है कि मतदान के दौरान अचानक अमरचंद कुमावत और उनके समर्थकों ने उन्हें घेर लिया। शिकायत के मुताबिक, उनके साथ हाथापाई की गई और बड़ी संख्या में समर्थकों ने उन्हें घेरकर जान से मारने की धमकी दी। शर्मा ने आरोप लगाया कि उनके साथ मॉब लिंचिंग की कोशिश की गई और उन्हें जबरन ले जाने यानी अपहरण करने का प्रयास भी किया गया। इस दौरान उन्होंने प्रशासन, निर्वाचन टीम एवं पुलिस को भी इसकी सूचना दी मगर इस उन्होंने कोई सुनवाई न करते हुए मामले को टाल दिया।

शिकायतकर्ता देवेन्द्र कुमार शर्मा ने कहा कि उन्हें फोन के माध्यम से जान से मारने की धमकी दी जा रही है, अगर उस दिन वे घटनास्थल से हटते नहीं तो उनका अपहरण करके कुछ भी अप्रिय घट सकता था। मौके पर काफी संख्या में लोग मौजूद थे। इस पूरे घटनाक्रम से जुड़े कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया और इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें कथित तौर पर मौके पर भीड़ और विवाद की स्थिति दिखाई दे रही है।

देवेन्द्र कुमार शर्मा ने अपनी शिकायत में आगामी मतगणना दिवस को लेकर भी सुरक्षा की चिंता जताई है। उन्होंने आशंका जाहिर की है कि मतगणना के दौरान भी उनके साथ किसी तरह की अप्रिय घटना हो सकती है। इसी को देखते हुए उन्होंने राज्य निर्वाचन आयोग और प्रशासन से मामले में आवश्यक कार्रवाई करने के साथ-साथ मतगणना के दिन पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

अब इस शिकायत के बाद वार्ड 35 का चुनावी विवाद और गरमा गया है। आरोपों को लेकर संबंधित प्रत्याशी और प्रशासन की ओर से क्या प्रतिक्रिया सामने आती है, इस पर भी नजर बनी हुई है।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image