Saturday, August 1, 2026
HomeLatest NewsCWG 2026: प्रीति पवार का गोल्डन पंच, कनाडा की मुक्केबाज को 5-0...

CWG 2026: प्रीति पवार का गोल्डन पंच, कनाडा की मुक्केबाज को 5-0 से हराकर जीता स्वर्ण पदक

Preeti Pawar wins Gold Medal in Boxing: भारत की प्रीति पवार ने राष्ट्रमंडल खेलों में महिलाओं के 54 किग्रा वर्ग का स्वर्ण पदक जीता। फाइनल में उन्होंने कनाडा की स्कारलेट डेलगाडो को 5-0 से हराकर भारत को एक और गोल्ड दिलाया।

Preeti Pawar wins Gold Medal in Boxing: प्रीति पवार ने राष्ट्रमंडल खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिलाओं के 54 किलोग्राम वर्ग का गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया. शनिवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में उन्होंने कनाडा की स्कारलेट डेलगाडो को एकतरफा अंदाज में 5-0 से हराकर भारत को दिन का गोल्ड दिलाया.

प्रीति ने शुरुआत से ही रखा आक्रामक रुख

विश्व रैंकिंग में बैंटमवेट वर्ग की तीसरे नंबर की मुक्केबाज प्रीति ने मुकाबले की शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया. पहले राउंड में उनका पूरी तरह दबदबा रहा और सभी पांचों जजों ने उन्हें 10-8 के स्कोर के साथ विजेता घोषित किया.

दूसरे और अंतिम राउंड में भी प्रीति ने अपनी लय बरकरार रखी. उन्होंने तेज पंचों और सटीक तकनीक से कनाडाई मुक्केबाज को कोई मौका नहीं दिया. अंत में सभी जजों ने सर्वसम्मति से भारतीय मुक्केबाज के पक्ष में फैसला सुनाते हुए उन्हें गोल्ड मेडल का विजेता घोषित किया।

बेटी के गोल्ड मेडल जीतने पर क्या बोली मां?

प्रीति पवार के गोल्ड मेडल जीतने पर उनकी मां ने कहा, ‘हार भी मिली, जीत भी मिली। इसका हौसला बढ़ते-बढ़ते आज इस स्तर पर पहुंची है. हम चाहते हैं कि ये मेहनत करती रहे और भविष्य में भी और मेडल जीते. भगवान आशीर्वाद बनाए रखे.’

एशियाई खेलों में ब्रॉन्ज मेडल जीत चुकी

बता दें कि हरियाणा के भिवानी की रहने वाली 22 वर्षीय प्रीति पवार पहले ही एशियाई खेलों में ब्रॉन्ज मेडल जीत चुकी हैं. राष्ट्रमंडल खेलों में भी उनका प्रदर्शन पूरे टूर्नामेंट में शानदार रहा. सेमीफाइनल में उन्होंने जाम्बिया की कैथरीन म्वापे को भी 5-0 के एकतरफा फैसले से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी. इस गोल्ड मेडल के साथ प्रीति पवार ने राष्ट्रमंडल खेलों में भारत की पदक तालिका में एक और स्वर्ण जोड़ते हुए अपनी प्रतिभा और निरंतरता का शानदार परिचय दिया।

ये भी पढ़ें: हर विवाद का समाधान अदालत नहीं, समय पर सुलभ न्याय ही कानून के शासन का उद्देश्य: CJI सूर्यकांत


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image