Elvish Yadav film debut: अभिनेता टाइगर श्रॉफ रेमो डिसूजा के निर्देशन में बनने वाली फिल्म में नजर आएंगे. कोरियोग्राफर से फिल्मकार बने रेमो डिसूजा अपनी नई एक्शन फिल्म का निर्देशन करेंगे, जिसमें टाइगर के साथ अभिषेक बनर्जी और एल्विश यादव भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. यह फिल्म निर्माता विक्की जैन के प्रोडक्शन हाउस वीजे फ्रेम्स की पहली फिल्म होगी. मेकर्स के मुताबिक, इसे बड़े स्तर की एक्शन एंटरटेनर के रूप में तैयार किया जाएगा.
पहले भी साथ काम कर चुके टाइगर श्रॉफ और रेमो डिसूजा
टाइगर श्रॉफ और रेमो डिसूजा इससे पहले साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म ‘अ फ्लाइंग जट्ट’ में साथ काम कर चुके हैं. लगभग एक दशक बाद दोनों की यह दूसरी फिल्म होगी, जिसे लेकर दर्शक काफी एक्साइटेड हैं.
रेमो ने फिल्म को लेकर कही ये बात
रेमो डिसूजा ने फिल्म को लेकर कहा कि वह वीजे फ्रेम्स की पहली फिल्म का निर्देशन करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं. उन्होंने कहा, ‘विक्की जैन सिनेमा के प्रति अपने जुनून के साथ इस परियोजना से जुड़े हैं. टाइगर श्रॉफ, अभिषेक बनर्जी और एल्विश यादव जैसे शानदार कलाकारों के साथ दर्शकों के लिए एक मनोरंजक और एक्शन से भरपूर फिल्म बनाने को लेकर मैं बेहद उत्साहित हूं.’
‘वीजे फ्रेम्स की शुरुआत मेरा वर्षों पुराना सपना है’
वहीं निर्माता विक्की जैन ने कहा कि उनका उद्देश्य ऐसी कहानियां बनाना है जो सिर्फ मनोरंजन ही नहीं करें, बल्कि दर्शकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ें. उन्होंने कहा, ‘वीजे फ्रेम्स की शुरुआत मेरा वर्षों पुराना सपना है. सिनेमा ने हमेशा मुझे प्रेरित किया है और रेमो डिसूजा तथा शानदार कलाकारों के साथ एक बड़ी एक्शन फ्रेंचाइज़ी से इस सफर की शुरुआत करना मेरे लिए बेहद खास है. यह तो सिर्फ शुरुआत है और आगे आने वाले समय को लेकर मैं काफी उत्साहित हूं.’
1 अगस्त से मूवी की शूटिंग
फिलहाल फिल्म के नाम, रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है. इस मूवी की शूटिंग की शुरुआत 1 अगस्त से शुरू होने जा रही है. इस बात की जानकारी तरण आदर्श ने अपने सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर की है. स्टारकास्ट और टीम को देखते हुए इस प्रोजेक्ट को लेकर फिल्म प्रेमियों में अभी से खासा एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है.
VICCKY JAIN LAUNCHES PRODUCTION HOUSE ON HIS BIRTHDAY – SIGNS TIGER SHROFF, ABHISHEK BANERJEE & ELVISH YADAV FOR ACTION FRANCHISE DIRECTED BY REMO D'SOUZA… Entrepreneur-producer #VicckyJain celebrated his birthday by launching his film production house, #VJFrames.
— taran adarsh (@taran_adarsh) August 1, 2026
The banner's… pic.twitter.com/cr8GdeLfwG
ये भी पढ़ें: CWG 2026: प्रीति पवार का गोल्डन पंच, कनाडा की मुक्केबाज को 5-0 से हराकर जीता स्वर्ण पदक



