Friday, October 30, 2026
HomeLatest NewsMahaKumbh 2025: योगी कैबिनेट ने लगाई संगम में डुबकी, मंत्रियों ने...

MahaKumbh 2025: योगी कैबिनेट ने लगाई संगम में डुबकी, मंत्रियों ने की सीएम योगी पर पानी बौछार, देखें Video

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी पूरी कैबिनेट के साथ प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई. इस दौरान सभी मंत्री सीएम योगी पर पानी की बौछार करते भी नजर आए. इसका एक वीडियो भी सामने आया है. गंगा में डुबकी लगाते समय सीएम योगी समेत तमाम मंत्री उत्साह से भरे दिखाई दिए.

इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में कैबिनेट की बैठक भी ली. बैठक के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा-महाकुंभ में आए सभी लोगों का मैं स्वागत करता हूं. महाकुंभ में पहली बार पूरा मंत्रिमंडल मौजूद है. हमारे सहयोगी सभी मंत्रियों ने यहां पर महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा की है, राज्य के विकास से जुड़ी नीतियों पर चर्चा हुई और प्रयागराज से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, “प्रयागराज, वाराणसी और आगरा नगर निगम हैं. इन तीनों के लिए बॉन्ड जारी किए जाएंगे. पिछले एक सप्ताह में 9.25 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान किया है वो अद्भुत है. प्रयागराज नगर निगम प्रयागराज सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के लिए एक बॉन्ड जारी करने जा रहा है ऐसे ही आगरा के लिए बॉन्ड जारी होने जा रहा है.”

गंगा में डुबकी लगाने के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक और मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, दानिश आजाद अंसारी, मत्स्य विभाग के मंत्री संजय निषाद समेत अन्य कैबिनेट मंत्री मौजूद थे.

सीएम योगी के साथ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक और अन्य कैबिनेट मंत्री ने प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के दौरान त्रिवेणी संगम पर पूजा-अर्चना भी की.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image