Saturday, October 31, 2026
HomeLatest NewsCM Arvind Kejriwal के समर्थन में आए वकील,दिल्ली की सभी कोर्ट में...

CM Arvind Kejriwal के समर्थन में आए वकील,दिल्ली की सभी कोर्ट में प्रदर्शन का किया ऐलान

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन जारी है. पार्टी के नेता और कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए हैं. इसी बीच AAP पार्टी के लीगल हेड संजीव नासियार ने कहा कि CM केजरीवाल के खिलाफ साजिश रची गई है.इसलिए वकील समुदाय ने निर्णय लिया है कि
27 मार्च को 12:30 बजे दिल्ली की सभी कोर्ट में एक बड़ा प्रदर्शन करेंगे,हम अरविंद केजरीवाल के साथ खड़े हैं

आपको बता दें ED ने केजरीवाल को कथित शराब घोटाले के मामले में 21 मार्च को गिरफ्तार कर लिया था.फिलहाल अरविंद केजरीवाल ईडी की रिमांड पर हैं.इसके बाद से ही आप के नेता और कार्यकर्ता रोज सड़क पर उतकर प्रदर्शन कर रहे हैं और केजरीवाल को रिहा करने की मांग कर रहे हैं.

केजरीवाल के समर्थन में वकील करेंगे प्रदर्शन

AAP पार्टी के लीगल हेड संजीव नासियार ने कहा,अरविंद केजरीवाल के खिलाफ जिस तरह का एक षड्यंत्र रचा गया है,वकील समुदाय ने निर्णय लिया है कि 27 मार्च को 12:30 बजे दिल्ली की सभी कोर्ट में एक बड़ा प्रदर्शन करेंगे.हम अरविंद केजरीवाल के साथ खड़े हैं.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image