Monday, June 1, 2026
HomeIndiaसड़कों पर आंदोलन करेगी कॉकरोच जनता पार्टी, इस तारीख को भारत लौटेंगे...

सड़कों पर आंदोलन करेगी कॉकरोच जनता पार्टी, इस तारीख को भारत लौटेंगे CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके

Cockroach Janata Party: ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके 6 जून को भारत लौटेंगे और परीक्षा संबंधी कथित अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन शुरू करेंगे। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए छात्रों और युवाओं से शांतिपूर्ण अभियान में शामिल होने की अपील की है।

Cockroach Janata Party: सोशल मीडिया पर तेजी से लोकप्रिय हुई ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने घोषणा की है कि वह 6 जून को भारत लौटेंगे. उन्होंने कहा कि परीक्षा संबंधी कथित गड़बड़ियों और अनियमितताओं के मुद्दे पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर एक शांतिपूर्ण अभियान शुरू किया जाएगा.

दीपके ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर की अपील

वर्तमान में अमेरिका में रह रहे दीपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर जारी एक वीडियो संदेश में छात्रों और समर्थकों से इस अभियान में शामिल होने की अपील की. उन्होंने कहा कि यह आंदोलन पूरी तरह संविधान और लोकतांत्रिक तरीकों के तहत चलाया जाएगा.

दीपके ने अपने संदेश में कहा, ‘अब समय आ गया है कि हम सभी संविधान के रास्ते पर चलते हुए एकजुट हों और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग रखें. अगर छात्र और युवा मिलकर आवाज उठाएंगे तो सरकार को उनकी बात सुननी पड़ेगी.’

दीपके इस तारीख को पहुंचेंगे दिल्ली

उन्होंने बताया कि वह 6 जून की सुबह दिल्ली पहुंचेंगे और समर्थकों से एयरपोर्ट पर मिलने का अनुरोध किया. इसके बाद वह अपने समर्थकों के साथ संसद मार्ग थाने जाकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति मांगेंगे. वीडियो में दीपके ने आरोप लगाया कि हाल के वर्षों में परीक्षा संबंधी विवादों और कथित अनियमितताओं ने छात्रों के बीच असुरक्षा और चिंता का माहौल पैदा किया है. उन्होंने कहा कि छात्रों के हितों की रक्षा के लिए जवाबदेही तय होना जरूरी है.

CJP एक युवा-केंद्रित डिजिटल आंदोलन के रूप में उभरी

गौरतलब है कि ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ एक युवा-केंद्रित डिजिटल आंदोलन के रूप में उभरी है, जिसने सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रियता हासिल की है. इस मंच को बड़ी संख्या में युवाओं का समर्थन मिला है और कई सार्वजनिक हस्तियों ने भी इसके विचारों का समर्थन किया है. हालांकि, प्रस्तावित प्रदर्शन और उसकी अनुमति को लेकर प्रशासन की ओर से अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. अब सभी की नजर 6 जून को होने वाली दीपके की भारत वापसी और उसके बाद की गतिविधियों पर टिकी हुई है.

ये भी पढ़ें: राजस्थान भाजपा को मिला नया रणनीतिकार, जानें कौन हैं अजेय कुमार जो बने संगठन महामंत्री


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image